Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

आरसेटी में 34 बी.सी. सखी को दिया गया प्रशिक्षण

मंडला, 23 जनवरी 2026

सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (सेंट आरसेटी) एवं जिला आजीविका मिशन के तत्वाधान मंडला जिले के सभी 9 ब्लॉक से आई महिलाओं को बी.सी. सखी का 6 दिवसीय प्रशिक्षण 16 जनवरी से 21 जनवरी तक प्रदान किया गया। जिसमें कुल 34 महिलाओं ने प्रशिक्षण प्राप्त किया। महिलाओं को बैंक से सम्बंधित गतिविधियों की जानकारी दी गई। प्रशिक्षण के पश्चात् 22 जनवरी को ऑनलाइन परीक्षा भी हुई जिसमें सभी 34 प्रशिक्षणार्थी उपस्थित रहे और सभी ने परीक्षा उत्तीर्ण किया। इसके पश्चात कार्यक्रम के समापन अवसर पर सभी प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित किये गये। कार्यक्रम में डायरेक्टर राजेश रॉय, एफएलसीसी श्री के.के. अवस्थी, कार्यक्रम समन्वयक राजीव शर्मा, आशीष अग्रवाल, यश मोहन उसराठे एवं अमित यादव आरसेटी स्टॉफ उपस्थित हुए।

Related posts

*सांदीपनि विद्यालय को उत्कृष्ट एवं आदर्श शैक्षणिक संस्था के रूप में विकसित करने पर जोर-जेडी घनश्याम सोनी

Reva India News

सम्पन्न हुआ 5 दिवसीय प्राकृतिक खेती का प्रशिक्षण

Reva India News

बस्ती विकास योजना के कार्यों की बैठक संपन्न

Reva India News

Leave a Comment