Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

गणतंत्र दिवस का मुख्य समारोह पुलिस लाईन ग्राउण्ड मंडला में राज्यमंत्री श्री दिलीप जायसवाल फहराएंगे तिरंगा

मंडला, 24 जनवरी 2026

26 जनवरी को गणतंत्र दिवस का मुख्य समारोह पुलिस लाईन ग्राउण्ड मंडला में होगा। राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) म.प्र. शासन कुटीर एवं ग्रामोद्योग विभाग एवं प्रभारी मंत्री श्री दिलीप जायसवाल प्रातः 9 बजे राष्ट्रीय ध्वज (तिरंगा) फहराएंगे। प्रातः 9ः05 बजे परेड का निरीक्षण करेंगे तथा प्रातः 9ः15 बजे मुख्यमंत्री जी के संदेश का वाचन करेंगे। प्रातः 9ः35 बजे हर्षफायर एवं प्रातः 9ः40 बजे मार्चपास्ट एवं परेड सलामी तथा प्रातः 10 बजे मध्यप्रदेश गान एवं कौमी तराना, प्रातः 10ः05 बजे सांस्कृतिक कार्यक्रम तथा प्रातः 10ः40 बजे झाँकियों का प्रदर्शन एवं प्रातः 11 बजे पुरस्कार वितरण एवं समारोह का समापन होगा। शाम 5 बजे माहिष्मती घाट में भारत पर्व का आयोजन किया जायेगा।

Related posts

सीईओ जिला पंचायत ने किया कुंडेला में प्रस्तावित एप्रोच रोड का निरीक्षण

Reva India News

संवैधानिक अधिकार पद यात्रा 2021 सर्व आदिवासी सामाजिक ने जिला कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

Reva India News

17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक सेवा पखवाड़ा अभियान……… प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस पर स्वच्छता, स्वास्थ्य और रक्तदान शिविरों का आयोजन

Reva India News

Leave a Comment