Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

राष्ट्रीय मतदाता दिवस के उपलक्ष्य में कार्यक्रम आज

मंडला, 24 जनवरी 2026

राष्ट्रीय मतदाता दिवस के उपलक्ष्य में कार्यक्रम 25 जनवरी को प्रातः 11 बजे से जिला योजना भवन के सभाकक्ष में आयोजित किया जाएगा। जिसमें मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण 2026 के अंतर्गत उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी, कर्मचारी के साथ-साथ स्कूलों में आयोजित की गई प्रतियोगिताओं में अच्छा प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को भी प्रशस्ति पत्र का वितरण किया जायेगा। अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री राजेन्द्र कुमार सिंह ने सभी अधिकारी, कर्मचारीगण को निर्देशित किया है कि वे उपरोक्त कार्यक्रम में सहभागिता के लिए 25 जनवरी 2026 (रविवार) को नियत समय प्रातः 11 बजे से 10 मिनट पहले जिला योजना भवन के सभाकक्ष में अनिवार्य रूप से उपस्थित होना सुनिश्चित करें। कार्यक्रम में मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि भी शामिल होंगे।

Related posts

ललिता को मिली सूदखोरों से मुक्ति, दिलाया गया ब्याज सहित पैसा वापस

Reva India News

जिला कांग्रेस पार्टी का घर चलो घर-घर चलो सदस्यताअभियान

Reva India News

राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम अंतर्गत टीबी बीमारी पर स्कूलों के विद्यार्थियों द्वारा नुक्कड़ एवं नाटक का आयोजन एवं कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर का उन्मुखीकरण किया गया  

Reva India News

Leave a Comment