Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

दीनदयाल रसोई मंडला की शिकायत निराधार, जाँच में भोजन गुणवत्ता मानकों पर खरा

मंडला, 28 जनवरी 2026

कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा के आदेशानुसार एवं एसडीएम मंडला के निर्देशन में तहसीलदार मंडला श्री हिमांशु भलावी, खाद्य सुरक्षा अधिकारी मंडला श्रीमती वंदना थागले तथा कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी मंडला श्री अजय झरिया के संयुक्त दल द्वारा जनसुनवाई में प्राप्त शिकायत के संबंध में दीनदयाल रसोई, मंडला का मौके पर निरीक्षण कर जाँच की गई।

जाँच के दौरान मौके पर लगभग 12 व्यक्ति भोजन करते हुए पाए गए। रसोई में तैयार भोजन की गुणवत्ता की जाँच की गई, जिसमें भोजन गुणवत्तायुक्त पाया गया। जाँच प्रक्रिया के अंतर्गत तैयार भोजन का सैंपल भी लिया गया। रसोई परिसर में साफ-सफाई की स्थिति संतोषजनक पाई गई तथा रसोई का संचालन नियमानुसार किया जाना पाया गया।

निरीक्षण के दौरान उपस्थित भोजन कर रहे व्यक्तियों द्वारा बताया गया कि शिकायतकर्ता लकी कछवाहा प्रायः शराब के नशे में रसोई में आकर हंगामा करता है तथा संचालक से पैसे की मांग करता है। भोजन करने वाले सभी लोगों ने यह भी बताया कि उन्हें दाल, चावल, सब्जी एवं रोटी उत्तम गुणवत्ता की तथा भरपेट भोजन नियमित रूप से उपलब्ध कराया जाता है। जाँच के उपरांत संयुक्त दल द्वारा यह निष्कर्ष निकाला गया कि शिकायत पूर्णतः झूठी एवं निराधार पाई गई।

Related posts

रेवा इंडिया न्यूज मुख्य समाचार मण्डला 24 फरवरी 2024

Reva India News

15 कि.ग्रा. मछली जप्त कर की गई नीलामी की कार्यवाही

Reva India News

बिछिया में रोजगार मेला आयोजित, 153 युवाओं को मिला ऑफर लेटर

Reva India News

Leave a Comment