Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

हेलमेट पहनकर कार्यालय पहुँचे अधिकारी-कर्मचारी, सड़क सुरक्षा का दिया संदेश

मंडला, 28 जनवरी 2026

सड़क सुरक्षा-जीवन रक्षा अभियान के अंतर्गत सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम एवं यातायात नियमों के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में सहकारिता विभाग के अधिकारी-कर्मचारी कार्यालय हेलमेट पहनकर पहुँचे और आमजन को सुरक्षित वाहन चलाने का संदेश दिया।

अभियान के तहत दोपहिया वाहन चालकों को हेलमेट तथा चारपहिया वाहन चालकों को सीट बेल्ट अनिवार्य रूप से पहनकर वाहन चलाने के निर्देश दिए गए हैं। विभागीय अधिकारियों ने बताया कि यातायात नियमों का पालन कर ही दुर्घटनाओं को रोका जा सकता है और जीवन की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सकती है। सहकारिता और लोक निर्माण विभाग के अधिकारी-कर्मचारियों द्वारा स्वयं नियमों का पालन कर उदाहरण प्रस्तुत किया गया, जिससे आम नागरिकों में भी सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ेगी।

Related posts

लोटस कप क्रिकेट प्रतियोगिता के फाईनल मैच में पहुँचे कलेक्टर

Reva India News

रेवा इंडिया न्यूज़ मुख्य समाचार मंडला, 1 जुलाई 2026

Reva India News

सांसद श्री फग्गन सिंह कुलस्ते का प्रवास कार्यक्रम

Reva India News

Leave a Comment