Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

विजय पथ करियर कार्यशाला का आयोजन दृढ़ संकल्प और सही प्लानिंग ही सफलता का रहस्य

मंडला, 28 जनवरी 2026

शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय मंडला में विजय पथ करियर मार्गदर्शन एवं गाइडेंस प्रकल्प के अंतर्गत कार्यशाला का आयोजन किया गया। प्रो. अनिल गुप्ता प्राचार्य, पीएम श्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस मंडला ने छात्रों को महाविद्यालय स्तर पर उपलब्ध विभिन्न कोर्सेस और सीयूईटी एग्जाम की प्रक्रिया के बारे में विस्तार से समझाया। दृढ़ संकल्प और व्यवस्थित कार्ययोजना से ही सफलता की बात कही। नई शिक्षा नीति के विषय में बताया तथा पारंपरिक पाठ्यक्रमों की जगह प्रोफेशनल कोर्सेस को चयन करने की बात कही।

एलडीएम श्री सुजय कुमार ने बैंकिंग सेक्टर में करियर की संभावनाओं और भर्ती प्रक्रियाओं पर प्रकाश डाला। बैंकिंग सेक्टर में सृजित किए गए नए पदों की जानकारी दी। प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता के टिप्स दिए।

सी.ए. श्री मुकेश जैन ने चार्टर्ड अकाउंटेंसी के क्षेत्र में प्रवेश, मेहनत और भविष्य में इसकी मांग के विषय में महत्वपूर्ण सुझाव दिए। उन्होंने बताया कि सीए करने के लिए लक्ष्य निर्धारण और परिश्रम अनिवार्य है। फाउंडेशन कोर्स और स्नातक उपरांत सीए प्रवेश के विभिन्न सोपानों को विस्तार से समझाया। के.के. अवस्थी वित्तीय साक्षरता अधिकारी ने उच्च शिक्षा के लिए लोन के प्रावधान व प्रक्रिया से अवगत कराया। मार्गदर्शकों ने छात्रों के सवालों के जवाब दिए। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन से हुआ।

प्राचार्य उत्कृष्ट विद्यालय श्रीमती कल्पना नामदेव ने आयोजित कार्यशाला की सफलता के लिए मार्गदर्शकों के प्रति आभार व्यक्त किया। करियर काउंसलर श्री अखिलेश उपाध्याय ने कार्यक्रम संयोजन करते हुए करियर मार्गदर्शन प्रकल्प विजय पथ एवं करियर निर्धारण में विद्यालय स्तर से की जाने वाली तैयारियों की जानकारी दी। इस आयोजन में एनएसएस प्रभारी श्री प्रवीण अग्रवाल, सेकंड ऑफिसर एनसीसी श्री विपिन लखेरा, आलमगीर खान उपस्थित रहे।

Related posts

बच्चों एवं गर्भवती महिलाओं के नियमित टीकाकरण के लिए चलाएं विशेष अभियान – हर्षिका सिंह समय-सीमा एवं विभागीय समन्वय समिति की बैठक संपन्न  

Reva India News

कलेक्टर की अध्यक्षता में स्वच्छता ही सेवा 2024 हेतु जिला स्तरीय समिति गठित

Reva India News

जल जीवन मिशन के कार्यों के लिए शीर्ष 5 में मंडला का नाम हुआ शामिल

Reva India News

Leave a Comment