Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

भारत के स्वतंत्रता संग्राम के शहीदों की स्मृति में 30 जनवरी को मौन धारण

मंडला, 29 जनवरी 2026

भारत के स्वतंत्रता संग्राम में अपने जीवन का बलिदान देने वाले शहीदों की स्मृति में 30 जनवरी को प्रातः 11 बजे, 2 मिनिट का मौन रखा जायेगा। इस दौरान काम एवं आवागमन बंद करके, जहां संभव हो दो मिनट की मौन की अवधि शुरू होने तथा समाप्त होने की सूचना सायरन बजाकर या आर्मी गन से दी जायेगी। सायरन 10.59 बजे से 11 बजे तक बजाए जायेंगे और दो मिनट के बाद 11.02 बजे से 11.03 तक पुनः ऑलक्लियर सायरन बजेंगे। जहां सायरन उपलब्ध हो वहां यह कार्यविधि अपनायी जाएगी। सभी व्यक्ति सायरन सुनकर खडे़ हो जाएं और मौन धारण करेंगे।

जिन स्थानों पर सिग्नल प्रणाली की कोई व्यवस्था न हो वहां पूर्वान्ह 11 बजे दो मिनट का मौन रखने के लिए सभी संबंधितों को निर्देशित किया गया है। शहीदों की स्मृति के रूप में मनाये जाने वाले शहीद दिवस को पूरी गंभीरता से एवं जनता के बेहतर सहयोग से मनाया जायेगा।

Related posts

किसान पंजीयन 14 अक्टूबर तक  

Reva India News

आबकारी विभाग द्वारा अवैध शराब तश्करी के विरूद्ध की गई कार्यवाही

Reva India News

*BAIGA’ डेवलपमेंट प्लान अंतर्गत 3 मार्च को 9 ग्रामों में लगेंगे शिविर

Reva India News

Leave a Comment