Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

रेडक्रॉस चेयरमेंन का हुआ मंडला आगमन

मण्डला। रेडक्रॉस सोसायटी के चेयरमेंन एस कुमरे का मंडला आगमन हुआ यहां सचिव डॉक्टर विजय धुर्वे ने उनका स्वागत किया। इस अवसर पर आजीवन सदस्य नीरज अग्रवाल, प्रसन्न सराफ, बसंत चौधरी एवं राजेश क्षत्री मुख्य रूप से उपस्थित रहे। सदस्यों से परिचय उपरांत चेयरमेंन ने रेडक्रॉस सोसायटी के द्वारा संचालित वृद्धा आश्रम में वृद्धजनों से मुलाकात कर  पुष्पमाला से उनका स्वागत करते हुए फल वितरण किए। इस दौरान एस कुमरे ने वृद्धजनों से चर्चा भी की है यहां पर मैनेजर जमुना उईके एवं रविंद्र चौधरी  ने वृद्धा आश्रम की व्यवस्थाओं से अवगत कराया वहीं भारतीय रेडक्रास समिति के प्रदेशाध्यक्ष एस कुमरे सर्किट हाउस में हेलमेट लगाकर लोगों को संदेश दिया तथा आम जनता से भी अपील की सभी लोग मोटरसाइकिल अन्य वाहनों का प्रयोग करते समय अनिवार्य रूप से हेलमेट लगाकर निकले तथा अपने जीवन को सुरक्षित बनाएं। साथ ही महिष्मति घाट का भ्रमण किया और मां नर्मदा की आरती पूजन की आजीवन सदस्य नीरज अग्रवाल ने उन्हें पंचचौंकी महाआरती और यहां हो रहे सौदार्यीं करण कार्यो से अवगत कराया वहीं एस कुमरे रेडक्रॉस सोसायटी के प्रबंधक यशवंत डीके के यहां आयोजित कार्यक्र्रम में सिरकत करने पहुंचे जहां पर परिवारिक स्वागत के बाद रेडक्रॉस सोसायटी प्रदेश सदस्य संजय तिवारी एवं अजय खोत ने चेयरमेंन का स्वागत किया। बता दें कि रेडक्रॉस सोसायटी के पदेन अध्यक्ष कलेक्टर सोमेश मिश्रा के मार्गदर्शन में लगातार रेडक्रॉस सोसायटी के द्वारा पीडि़त मानवता की सेवा को लेकर काम किया जा रहा है। जरूरतमंदो को आर्थिक मदद के साथ अन्य सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जा रही हैं।

Related posts

डिप्टी कलेक्टर का ताबड़तोड़ निरीक्षण, विद्यालय में दौड़ी फुर्ती—बढ़ा उत्साह*

Reva India News

प्रधानमंत्री जनमन आवास योजना से गेंदाबाई भारतीया का पक्के मकान का सपना हुआ साकार

Reva India News

औषधि स्वर्ण प्राशन की द्वितीय खुराक 24 अक्टूबर को दी जाएगी

Reva India News

Leave a Comment