Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

भारतीय जनता पार्टी, जिला मंडला केन्द्र का जनकल्याणकारी बजट विकसित भारत की दिशा में मजबूत कदम

मंडला। आज देश की यशस्वी वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण ने संसद में लगातार नौवीं बार केंद्रीय बजट प्रस्तुत किया। इस अवसर पर बजट का सीधा प्रसारण सामूहिक रूप से आयोजित किया गया, जिसमें प्रदेश की कैबिनेट मंत्री श्रीमती संपतिया उईके, भाजपा जिला अध्यक्ष श्री प्रफुल्ल मिश्रा, सहित पार्टी के अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

बजट पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कैबिनेट मंत्री श्रीमती संपतिया उईके ने कहा कि
इस बजट में सबसे ज्यादा फोकस गरीब, किसान, महिला और युवा वर्ग पर रखा गया है। किसानों की आय बढ़ाने, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने, युवाओं के लिए रोजगार और स्किल डेवलपमेंट तथा आम आदमी को आर्थिक राहत देने की स्पष्ट झलक इस बजट में दिखाई देती है। उन्होंने आगे कहा कि शिक्षा, स्वास्थ्य, ग्रामीण विकास, आदिवासी कल्याण और बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए बजट में ठोस प्रावधान किए गए हैं। यह बजट न सिर्फ वर्तमान की जरूरतों को पूरा करता है बल्कि भविष्य के विकसित भारत की मजबूत नींव रखता है। मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार का यह बजट समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक लाभ पहुंचाने वाला है और देश की अर्थव्यवस्था को नई गति देगा। वहीं भाजपा जिला अध्यक्ष श्री प्रफुल्ल मिश्रा ने कहा कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा प्रस्तुत यह बजट आम जनता को समर्पित है। इसमें शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, बुनियादी ढांचे और सामाजिक कल्याण पर विशेष ध्यान दिया गया है। मध्यम वर्ग को राहत, युवाओं के लिए अवसर और किसानों की आय बढ़ाने की स्पष्ट मंशा इस बजट में दिखाई देती है।

यह बजट सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास’ की भावना को साकार करता है। श्री मिश्रा ने आगे कहा कि यह बजट भारत को विकसित राष्ट्र बनाने की दिशा में एक सशक्त रोडमैप है और आने वाले वर्षों में देश की अर्थव्यवस्था को नई ऊंचाइयों तक ले जाएगा। कार्यक्रम के अंत में भाजपा कार्यकर्ताओं ने बजट का स्वागत करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के प्रति आभार व्यक्त किया। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ संजय कुशराम, नगर अध्यक्ष रानू राजपूत, किसान मोर्चा अध्यक्ष श्री उमेश शुक्ला, वरिष्ठ कार्यकर्ता विनय मिश्रा, सुधीर कसार, मंडल अध्यक्ष ललित लोधी, शशि पटेल, अंशुमाली शुक्ला,सौरभ गुप्ता, मयंक विश्वकर्मा, बसंत चौधरी, दिनेश चौधरी, सचिन शर्मा,उमा यादव, बबीता अधिकारी, ज्योति मलिक,रितु भांगरे,नरेश सिंधिया, सावन चौरसिया,सत्यम मिश्रा, अंकित चौरसिया,विकास यादव, सुदीप चौरसिया,आनंद जैन, सुरेंद्र क्षत्री ऋषभ सिन्हा सहित भाजपा कार्यकर्ता एवं अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थिति रहे।

Related posts

सीईओ जनपद पंचायत नैनपुर ने खेत तालाब का निरीक्षण किया

Reva India News

एक व्यक्ति सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घुघरी रेफर, अन्य 27 का उपचार गांव में जारी अपर कलेक्टर सहित अन्य अधिकारियों ने किया देवहरा बम्हनी का भ्रमण 2 एम्बुलेंस सहित चिकित्सकों की टीम ग्राम में मौजूद

Reva India News

स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक

Reva India News

Leave a Comment