Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

मंडला में सजेगा मिलेट फूड फेस्टिवल का जायका 13-14 फरवरी को पुलिस ग्राउंड में स्वाद, सेहत और संस्कृति का संगम

मंडला, 2 फरवरी 2026

स्वाद, सेहत और स्थानीय परंपराओं का अनोखा संगम अब मंडला में देखने को मिलेगा। जिले में श्री अन्न (मिलेट्स) को बढ़ावा देने के उद्देश्य से कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा की पहल पर जिला प्रशासन द्वारा 13 एवं 14 फरवरी को पुलिस ग्राउंड मंडला में दो दिवसीय मिलेट फूड फेस्टिवल का आयोजन किया जा रहा है।

यह फेस्टिवल न सिर्फ लोगों को मोटे अनाजों के पौष्टिक लाभों से परिचित कराएगा, बल्कि स्थानीय व्यंजनों को एक बड़ा मंच भी देगा। कार्यक्रम प्रतिदिन शाम 4 बजे से शुरू होगा, जहां शहरवासी मिलेट्स से बने पारंपरिक और आधुनिक स्वादिष्ट पकवानों का लुत्फ उठा सकेंगे।

 

स्टॉल बुकिंग की प्रक्रिया शुरू

 

फेस्टिवल में अपने स्टॉल लगाने के इच्छुक व्यवसायियों और स्व-सहायता समूहों के लिए बुकिंग प्रक्रिया प्रारंभ हो चुकी है। स्टॉल बुकिंग के लिए 6 फरवरी 2026 तक का समय दिया गया है। स्टॉल शुल्क मात्र एक हजार रूपए प्रति स्टॉल रहेगा। इच्छुक व्यक्ति दिए गए क्यूआर कोड को स्कैन करके अपनी जगह सुरक्षित कर सकते हैं।

Related posts

नर्मदा जंयती’ के उपलक्ष्य में जिला स्तर पर शासकीय योजनाओं के विशेष क्रियान्वन के संबंध में निर्देश

Reva India News

शहजाद कुरैशी एवं आसिम कुरैशी को 3 माह जबलपुर जेल भेजने के आदेश

Reva India News

प्रधानमंत्री जनमन योजना साकार कर रही पक्की छत का सपना जंतीपुर की मुन्नी बाई भारतीया का बना पक्का मकान

Reva India News

Leave a Comment