Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

बोर्ड परीक्षाओं के मद्देनजर मैरिज गार्डन संचालकों एवं डीजे ऑपरेटर संघ की बैठक संपन्न

मंडला, 4 फरवरी 2026

आगामी बोर्ड परीक्षाओं को ध्यान में रखते हुए पुलिस कंट्रोल रूम मंडला में मैरिज गार्डन, बारातघर संचालकों एवं डीजे ऑपरेटर संघ की एक आवश्यक बैठक आयोजित की गई। बैठक का उद्देश्य परीक्षा अवधि के दौरान ध्वनि नियंत्रण, सार्वजनिक शांति एवं यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखना रहा।

बैठक में डीजे ऑपरेटर संघ को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि साउंड सिस्टम का संचालन केवल निर्धारित समय सीमा में एवं निर्धारित डेसीबल मानक के अनुसार ही किया जाए।

इसी प्रकार मैरिज गार्डन एवं बारातघर संचालकों को निर्धारित समय में ध्वनि यंत्रों के उपयोग, पर्याप्त एवं सुरक्षित पार्किंग व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरे एवं अन्य सुरक्षा उपकरणों की उपलब्धता, सड़क पर जाम की स्थिति उत्पन्न न होने देने तथा बारात के दौरान यातायात का निर्बाध संचालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए, ताकि परीक्षार्थियों सहित आम नागरिकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। इस दौरान बैठक में एसडीएम मंडला श्रीमती सोनल सिडाम, एसडीओपी मंडला श्री पीयूष मिश्रा, थाना प्रभारी कोतवाली शफीक खान सहित संबंधित अधिकारीगण, डीजे ऑपरेटर संघ के पदाधिकारी एवं मैरिज गार्डन एवं बारातघर संचालक उपस्थित रहे।

Related posts

20 मई को लगाए गए 1080 कोविड टीके

Reva India News

आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत 70 वर्षीय वरिष्ठ नागरिकों के लिए स्वास्थ्य कवरेज

Reva India News

कलेक्टर ने किया जिला कंपलेंट सेल एवं सी-विजिल कंट्रोल रूम का निरीक्षण

Reva India News

Leave a Comment