Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

समर्थन मूल्य पर गेहूं का विक्रय करने के लिये किसान पंजीयन 7 मार्च तक

मंडला, 6 फरवरी 2026
रबी विपणन वर्ष 2026-27 में समर्थन मूल्य पर गेहूं के उपार्जन के लिए
सहकारी समिति एवं सहकारी विपणन द्वारा संचालित जिले में 36 पंजीयन केन्द्र
बनाए जा चुके हैं। किसानों का पंजीयन 7 फरवरी से 7 मार्च 2026 तक निर्धारित
है। समर्थन मूल्य पर गेहूं का विक्रय करने के लिये किसान अपना पंजीयन 7 मार्च
तक करा सकेंगे। किसानों को समर्थन मूल्य पर उपज के विक्रय के पंजीयन कराने
के लिए सभी आवश्यक दस्तावेज लेकर पंजीयन केंद्र पहुंचना होगा।
जिला आपूर्ति अधिकारी से मिली जानकारी के अनुसार किसान अपना
पंजीयन एमपी किसान ऐप पर स्वयं के मोबाइल से घर बैठे करा सकते हैं अथवा
सहकारी समितियों या सहकारी विपणन संस्थाओं में जाकर भी पंजीयन कराया जा
सकेगा। इन केंद्रों पर किसानों का पंजीयन निःशुल्क किया जायेगा। सिकमी अथवा
बटाईदार एवं वन पट्टाधारी किसानों के पंजीयन की सुविधा केवल निर्धारित
सहकारी समिति एवं सहकारी विपणन संस्था स्तर पर ही उपलब्ध होगी। एमपी

ऑनलाइन कियोस्क, कॉमन सर्विस सेंटर, लोक सेवा केंद्र एवं साईबर कैफे पर
निर्धारित शुल्क देकर किसान अपना पंजीयन करा सकेंगे।

Related posts

काउंसलिंग कार्य करने बायोडाटा 25 तक करें जमा

Reva India News

हितग्राही मूलक योजनाओं में लापरवाही नहीं चलेगी, हर शिकायत अटेंड हो – कलेक्टर समय-सीमा बैठक: जल गंगा अभियान, अनुकंपा नियुक्ति और पीडीएस पर कलेक्टर के सख्त निर्देश

Reva India News

कान्हा नेशनल पार्क में मिला मादा बाघ का शव

Reva India News

Leave a Comment