Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

बिना हेलमेट पेट्रोल प्रदाय पर सख्ती, पेट्रोल पंपों में आदेश चस्पा कर निरीक्षण किया गया

मंडला, 6 फरवरी 2026
कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा के निर्देशानुसार बिना भारतीय मानक ब्यूरो के
मानकों के अनुरूप हेलमेट धारण किए दोपहिया वाहन चालकों को पेट्रोल प्रदाय
नहीं किया जाना है। इस आशय के आदेश जिले के सभी पेट्रोल पंप संचालकों के
माध्यम से पेट्रोल पंप में चस्पा किये जा चुके हैं। जिला पुलिस द्वारा सभी पंप
संचालकों एवं कर्मचारियों को आदेश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के लिए
कहा गया है।
इसी क्रम में एसडीओपी मंडला श्री पीयूष मिश्रा द्वारा मंडला शहरी क्षेत्र
अंतर्गत बिंझिया, लालीपुर एवं पड़ाव स्थित पेट्रोल पंपों का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान पेट्रोल पंप कर्मचारियों को बिना हेलमेट पेट्रोल प्रदाय न करने
के निर्देश दिए गए। जिन पेट्रोल पंपों पर नियमों के उल्लंघन की संभावना पाई
गई, उन्हें एसडीओपी मंडला द्वारा सख्त समझाइश देते हुए भविष्य में आदेशों का
उल्लंघन पाए जाने पर वैधानिक कार्रवाई किए जाने की चेतावनी दी गई।

Related posts

सहायक संचालक को सीएम हेल्पलाईन के निराकरण में 100% वेटेज स्कोर के लिए मिला प्रशस्ति पत्र

Reva India News

जिले की गतिविधियों की जानकारी सोशल मीडिया अकाउंट पर

Reva India News

विश्व हिंदू परिषद-बजरंग दल ने किया त्रिशूल दीक्षा एवं युवा संवाद का आयोजन निकाली त्रिशूल यात्रा मातृशक्तियों ने की पुष्पवर्षा

Reva India News

Leave a Comment