Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

विश्व हिंदू परिषद-बजरंग दल ने किया त्रिशूल दीक्षा एवं युवा संवाद का आयोजन निकाली त्रिशूल यात्रा मातृशक्तियों ने की पुष्पवर्षा

                                      मण्डला। विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल महाकौशल प्रांत ने मंडला में त्रिशूल दीक्षा युवा संवाद का आयोजन किया गया। अशोक सिंघल की जन्म शताब्दी वर्ष के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम में आचार्य राकेश कुमार जी रायगढ़ छत्तीसगढ़ तथा बजरंग दल के राष्ट्रीय संयोजक किशन प्रजापत, पंडित ललित नारायण मिश्रा, प्रदीप गुप्ता प्रांत सहमंत्री, तरस्मी उपाध्याय प्रांत संयोजक, रुपेश लांझीवार प्रांत सह संयोजक, रंजीत सिंह परमार प्रांत सह संयोजक  विश्व हिन्दू परिषद जिला अध्यक्ष एड मनोज फागवानी मुख्य रूप से उपस्थित रहे। उपस्थित अतिथियों ने भारत माता राम दरबार के तैल्यचित्र पर माल्यार्पण करते हुए दीप प्रज्वालन किया।

खंड प्रमुखों के द्वारा उपस्थित अतिथियों को अंग वस्त्र पहनाते हुए तिलक वंदन किया। संगठन से जुड़े पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे कार्यक्रम के अवसर पर बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और युवा एकत्रित हुए। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को सामाजिक गतिविधियों से जोडऩा तथा संगठनात्मक स्तर पर जागरूकता और सहभागिता को बढ़ावा देना रहा कार्यक्रम में त्रिशूल दीक्षा के साथ युवा संवाद का आयोजन किया गया। युवा संवाद के माध्यम से युवाओं के समक्ष सामाजिक एवं सांस्कृतिक विषयों पर विचार रखे गए वक्ताओं ने युवाओं की भूमिका सामाजिक सहभागिता और संगठन के माध्यम से किए जाने वाले कार्यों पर चर्चा की आयोजकों ने बताया कि अशोक सिंघल की जन्म शताब्दी वर्ष के अवसर पर देश के विभिन्न क्षेत्रों में कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

इसी क्रम में मंडला में भी त्रिशूल दीक्षा एवं युवा संवाद कार्यक्रम रखा गया आयोजन में युवाओं को कार्यक्रम की गतिविधियों से जोडऩे के साथ संगठन के विभिन्न अभियानों और सामाजिक कार्यों के बारे में जानकारी दी गई। वक्ताओं ने कहा कि युवा समाज की महत्वपूर्ण शक्ति हैं और सामाजिक गतिविधियों में उनकी भागीदारी से विभिन्न अभियानों को व्यापक स्तर पर आगे बढ़ाया जा सकता है कार्यक्रम में संगठन से जुड़े कार्यकर्ताओं ने आगामी गतिविधियों को लेकर भी चर्चा की आयोजन को लेकर जिले के विभिन्न क्षेत्रों से कार्यकर्ता पहुंचे कार्यक्रम में जिला स्तर के पदाधि कारियों और कार्यकर्ताओं की मौजूदगी रही। कार्यक्रम में जिला मंत्री ललित हिडाऊ, विभाग संयोजक सोनल बर्मन तथा जिला संयोजक संकेत सोनी, अमित बैरागी सहित विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल से जुड़े पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। यहां पर वरिष्ठ अधिवक्ता आलोक खरया,पत्रकार परिषद के जिला अध्यक्ष नीरज अग्रवाल का भी अंग वस्त्र पहनाते हुए तिलक वंदन करते हुए स्वागत किया गया। कार्यक्रम समापन के बाद कार्यकर्ता और युवाओं ने शहर के मुख्य मार्ग से त्रिशूल रैली निकाली।

रैली के दौरान जय श्रीराम के नारे लगाए गए। रैली के दौरान कार्यकर्ताओं द्वारा जय श्रीराम के नारे लगाए गए। रैली के मार्ग में लोगों ने जगह-जगह स्वागत किया। कई स्थानों पर पुष्पवर्षा कर प्रतिभागियों का अभिनंदन किया गया रैली के दौरान शहर में धार्मिक एवं सामाजिक आयोजन जैसा वातावरण दिखाई दिया। विभिन्न स्थानों पर सामाजिक संगठनों और नागरिकों ने रैली का स्वागत करते हुए सहभागिता दर्ज कराई। कार्यक्रम के दौरान प्रदीप गुप्ता प्रांत सहमंत्री के द्वारा उपस्थित कार्यकर्ताओं को त्रिशूल दीक्षा दिलाई गई वहीं कार्यक्रम का समापन वंदे मात्रम गायन के साथ किया गया।

Related posts

घर-घर जाकर 4 एवं 5 फरवरी को वृद्धजनों के आयुष्मान कार्ड बनाये जाएंगे

Reva India News

योजना का प्रभाव

Reva India News

जबलपुर में आयोजित बैडमिंटन प्रतियोगिता में रहा मंडला के खिलाड़ियों का जलवा

Reva India News

Leave a Comment