मंडला, 11 फरवरी 2026
मंडला पुलिस द्वारा 11 फरवरी को जिले के थाना चौकी क्षेत्र अंतर्गत
विभिन्न ग्रामों में पुलिस चौपाल आयोजित कर नागरिकों को सड़क सुरक्षा, साइबर
अपराध से बचाव, नशा मुक्ति तथा महिलाओं एवं बच्चों के विरुद्ध अपराधों की
रोकथाम के संबंध में जागरूक किया गया। पुलिस अधिकारियों ने ग्रामीणों को
हेलमेट पहनने की अनिवार्यता, बैंक जानकारी साझा न करने तथा संदिग्ध लिंक से
सावधान रहने की सलाह दी।
अभियान के अंतर्गत थाना टिकरिया के सिंघनपुरी, थाना मवई के कौड़ियां,
थाना बीजाडांडी के बरगा बटई, थाना मोहगांव के बागली चाबी, थाना निवास के
धनगांव, थाना बीजाडांडी के कटंगी, थाना घुघरी के झीगरघटा, थाना मोतीनाला के
मगरवाडा, मालुमझोला एवं चौकी टाटरी के झनगुल, चौकी अंजनिया के मांद, चौकी
हिरदेनगर के करिया टोला गुरारखेड़ा, मुरर्मखाप, चौकी पिंडरई के बारराटोला, क्षेत्रों में
पुलिस अधिकारियों द्वारा चौपाल लगाकर ग्रामीणों को जागरूक किया गया।
