Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

संकल्प से समाधान अभियान: न्यून प्रगति पर सहायक संचालक मत्स्य विभाग को एससीएन जारी

मंडला, 13 फरवरी 2026
संकल्प से समाधान अभियान की विभागवार प्रगति की समीक्षा बैठक में
मत्स्य विभाग के अंतर्गत संचालित सेवाओं के क्रियान्वयन में प्रगति अत्यंत न्यून
है। इसके अंतर्गत मछुआ के लिए क्रेडिट कार्ड योजना के कुल 38 आवेदन में 1
स्वीकृत किए गए तथा 1 निराकृत हुए तथा 37 आवेदन लम्बित है। संकल्प से
समाधान अभियान को प्रारंभ हुए 20 दिन से अधिक की अवधि के बाद भी
निर्धारित सेवाओं का मैदानी स्तर पर क्रियान्वयन की प्रगति अत्यंत न्यून है।
कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने सहायक संचालक मत्स्य विभाग श्री एलएस
सैयाम को इस संबंध में कारण बताओ सूचना पत्र जारी किया है। आपके विभागीय
दायित्वों एवं शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन में रुचि नहीं लिया जा रहा है, जो
कि अत्यन्त खेदजनक है। आपका उक्त कृत्य कर्तव्य के प्रति लापरवाही एवं
उच्चाधिकारियों के आदेशों की अवहेलना एवं अनुशासनहीनता को प्रदर्शित करता
है। आपका उपरोक्त कृत्य मध्यप्रदेश सिविल सेवा (आचरण) नियम 1965 के
नियम 3(1) उप नियम (एक) (दो) (तीन) के विपरीत होने से दण्डनीय कृत्य है।
अतः उक्त संबंध में आप अपना लिखित उत्तर पत्र प्राप्ति के दो दिवस के अन्दर
प्रस्तुत करें। निर्धारित समयवाधि में तथा संतोषजनक उत्तर प्राप्त नहीं होने की
दशा में आपके विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही की जावेगी। जिसके लिये आप
स्वयं जिम्मेदार होंगे।

Related posts

आधार पंजीयन मशीनों के संचालन के लिए आवेदन 30 अक्टूबर तक आमंत्रित

Reva India News

10 मई तक शतप्रतिशत विद्यार्थियों के जाति प्रमाण पत्र जारी करें – हर्षिका सिंह

Reva India News

विशिष्ट विद्यालयों में प्रवेश के लिए परीक्षा 13 मार्च को एमपीटॉस पोर्टल से प्राप्त होंगे प्रवेश पत्र

Reva India News

Leave a Comment