Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

3 दिवसीय रज़ा उत्सव का हुआ शुभारम्भ कला प्रेमी चित्रकारी कर  पसंदीदा कलाकार को कर रहे याद

मंडला – शुक्रवार को 3 दिवसीय रज़ा उत्सव का शुभारम्भ सैयद हैदर रज़ा मार्ग स्थित रज़ा कला वीथिका (जिला एवं सत्र न्यायालय के सामने) में हुआ।  20 से 22 फरवरी 2026 तक रज़ा फाउंडेशन द्वारा आयोजित रज़ा उत्सव 2026 में विशेष रूप से जल रंग कार्यशाला का आयोजन किया गया है। इसमें वॉटर कलर से कलाकार यश भोपटे, अनुज आर्य, आरिफ खान, अभिनाश यादव, दीपक जूरी, दिया डोंगल, दियाशु देवांगन, प्रेम प्रजापति, राशिका चौहान, श्रीयंश विश्वकर्मा, विजय गहवार अपनी कला का प्रदर्शन कर रहे है। रज़ा कला वीथिका में कलाकारों द्वारा अपनी कलाकृति तैयार कर रहे है।

 

मंडला की कई चीज़ों को कलाकार अपने कैनवास में पेंट कर रहे है। मशहूर चित्रकार सैयद हैदर रज़ा के जन्मोत्सव पर आयोजित में सुबह: 11:00 बजे से शाम: 6:00 बजे तक कला के शौकीन चित्रकारी करने पहुंच रहे है। चित्रकला कार्यशाला के कलाकार आशीष कछवाहा, गरिमा ताम्रकार, अशोक सोनवानी चित्रकारी करने पहुँच रहे लोगों को कला की बारीकी से अवगत करा रहे है। माटी पर रंग कार्यशाला के तहत धनेश्वर प्रजापति परम्परगत माटी के चॉक पर मिट्टी का दिया, गमले, सुराही, गुल्लक, बॉटल अदि बनाना सिखा रहे है। लोग मिट्टी की चीज़े बनाकर उनमे चित्रकारी कर यादगार स्वरुप अपने साथ ले जा है। इसके साथ ही कला के शौकीन ड्राइंग शीट, कैनवास, गमले, दिया आदि में चित्रकारी कर अपने चहेते कलाकार को श्रद्धांजलि दे रहे है। रज़ा उत्सव के संयोजक योगेन्द्र त्रिपाठी ने जिले के समस्त कला प्रेमियों से रज़ा उत्सव में आयोजित सभी कार्यक्रमों में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है। इस दौरान वरिष्ठ कलाकार श्री अखिलेश विशेष रूप से उपस्थित थे।

Related posts

सागर की रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव से बुन्देलखंड को मिलेगी औद्योगिक गति : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

Reva India News

कमिशनिंग संबंधी प्रशिक्षण स्थगित

Reva India News

रेवा इडिया न्यूज़ मुख्य समाचार मण्डला 9 जून 2022

Reva India News

Leave a Comment