Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

ग्राम इमलीगोहन में त्वरित कार्यवाही कर पेयजल आपूर्ति पुनः प्रारंभ

मंडला, 1 मार्च 2026

विकासखंड मंडला अंतर्गत ग्राम इमलीगोहन में 24 फरवरी को पेयजल प्रदाय योजना के बाधित होने की सूचना लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग को प्राप्त हुई। प्राप्त जानकारी के अनुसार विद्युत आपूर्ति में व्यवधान तथा पाईपलाइन में लीकेज के कारण पेयजल वितरण प्रभावित हो गया था, जिससे ग्रामवासियों को असुविधा का सामना करना पड़ रहा था।

सूचना प्राप्त होते ही लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग, खंड मंडला द्वारा तत्काल संज्ञान लेते हुए तकनीकी अमले को स्थल निरीक्षण के लिए भेजा गया। निरीक्षण उपरांत पाया गया कि ट्रांसफार्मर में तकनीकी खराबी एवं वितरण पाईपलाइन में लीकेज के कारण योजना बाधित थी। उक्त स्थिति के निराकरण के लिए विभाग द्वारा विद्युत विभाग से समन्वय स्थापित कर ट्रांसफार्मर में आवश्यक सुधार कार्य शीघ्रता से कराया गया। साथ ही पाईपलाइन के लीकेज को दुरुस्त कर जल प्रदाय व्यवस्था को पुनः सुचारु रूप से प्रारंभ कर दिया गया।

वर्तमान में ग्राम इमलीगोहन में पेयजल आपूर्ति सामान्य रूप से संचालित हो रही है। विभाग द्वारा भविष्य में इस प्रकार की समस्या की पुनरावृत्ति रोकने के लिए नियमित निगरानी एवं रखरखाव सुनिश्चित किए जाने के निर्देश भी दिए गए हैं।

Related posts

20 अगस्त को मनाया जायेगा ’विश्व मच्छर दिवस’  

Reva India News

प्रभारी मंत्री श्री सिंह का हुआ मंडला आगमन

Reva India News

पुलिस थाने में आरक्षक ने खुद को मारी गोली

Reva India News

Leave a Comment