Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

जिला जेल मंडला में बंदियों के लिए मशरूम उत्पादन प्रशिक्षण संपन्न

मंडला, 2 मार्च 2026

सेन्ट्रल बैंक ऑफ इंडिया के ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (सेंट आरसेटी), मंडला द्वारा जिला आजीविका मिशन के सहयोग से जिला जेल मंडला में एक विशेष पहल की गई है। हाल ही में, जेल में बंद 35 बंदियों को मशरुम उत्पादन पर आधारित 6 दिवसीय अल्पावधि प्रशिक्षण प्रदान किया गया।

इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन बंदियों के कौशल विकास और उन्हें समाज की मुख्य धारा से जोड़ने के उद्देश्य से किया गया था। प्रशिक्षण के दौरान ट्रेनर श्री मनोज धूमकेती ने मशरूम उत्पादन से संबंधित महत्वपूर्ण तकनीकी जानकारी प्रदान की। बंदियों को केवल उत्पादन ही नहीं, बल्कि उद्यमशीलता विकास के गुर भी सिखाए गए ताकि वे भविष्य में आत्मनिर्भर बन सकें। कार्यक्रम के समापन पर प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए, जो उनके द्वारा सीखे गए नए कौशल को प्रमाणित करते हैं। कार्यक्रम में उपस्थित गणमान्य व्यक्ति, विभिन्न अधिकारी, जिला जेल अधीक्षक श्री सहलाम सररू, कार्यक्रम समन्वयक श्री राजीव शर्मा,एफएलसीसी अधिकारी श्री कृष्णकांत अवस्थी, श्री आशीष अग्रवाल, ट्रेनर श्री मनोज धूमकेती उपस्थित रहे।

Related posts

केन्द्रीय इस्पात राज्यमंत्री ने मवई में ली क्राईसिस मैनेजमेंट की बैठक

Reva India News

झंकार भवन में आयोजित किया गया लाड़ली लक्ष्मी उत्सव

Reva India News

सीएम हेल्पलाईन के प्रकरणों का निराकरण में लापरवाही बरतने पर कड़ी कार्यवाही की जाए – कमिश्नर श्री अभय वर्मा कमिश्नर श्री अभय वर्मा ने गुरूवार को सीएम हेल्पलाईन के प्रकरणों की समीक्षा की

Reva India News

Leave a Comment