Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

खाड़ी देशों में रह रहे मध्यप्रदेश के निवासियों की सहायता के लिए मध्यप्रदेश भवन, नई दिल्ली में 24×7 कंट्रोल रूम स्थापित

मंडला, 5 मार्च 2026

मध्यप्रदेश शासन द्वारा वर्तमान अप्रत्याशित परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए खाड़ी देशों में निवासरत मध्यप्रदेश के नागरिकों की सहायता के उद्देश्य से मध्यप्रदेश भवन, नई दिल्ली में 24×7 कंट्रोल रूम की स्थापना की गई है। यह कंट्रोल रूम खाड़ी देशों में अध्ययन, रोजगार, व्यवसाय, पर्यटन अथवा अन्य कारणों से रह रहे प्रदेशवासियों को आवश्यक सहयोग एवं मार्गदर्शन प्रदान करेगा। किसी भी प्रकार की आपात अथवा सामान्य सहायता की आवश्यकता होने पर संबंधित व्यक्ति अथवा उनके परिजन कंट्रोल रूम से दूरभाष 011-26772005, व्हाट्सऐप नंबर 9818963273 एवं ई-मेल mphelpdeskgulf/gmail.com पर संपर्क कर सकते हैं। कंट्रोल रूम के माध्यम से आवश्यकतानुसार भारत सरकार तथा अन्य संबंधित एजेंसियों से समन्वय स्थापित कर सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। प्रदेश शासन ने खाड़ी देशों में रह रहे समस्त मध्यप्रदेशवासियों से अपील की है कि आवश्यकता पड़ने पर उपलब्ध कराए गए संपर्क माध्यमों का उपयोग करें।

Related posts

ग्रीष्मकाल को देखते हुए पेयजल आपूर्ति पर फोकस पीएचई मंत्री ने मंडला में ली समीक्षा बैठक, दिए अहम निर्देश

Reva India News

प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना ड्रिप स्थापना तथा स्प्रिंकलर पर मिलेगा अनुदान

Reva India News

बारिश के पूर्व नगर पालिका द्वारा चलाया जा रहा सफाई अभियान

Reva India News

Leave a Comment