Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

कलेक्टर ने ज्ञानदीप स्कूल के नेक्स्ट जेनरेशन प्री-प्राइमरी भवन का किया निरीक्षण

मंडला, 6 मार्च 2026

कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने शुक्रवार को ज्ञानदीप इंग्लिश मीडियम हाई सेकेंडरी स्कूल में नवनिर्मित नेक्स्ट जेनरेशन प्री-प्राइमरी भवन का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने शिक्षा की गुणवत्ता और बच्चों की सुरक्षा को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। कलेक्टर श्री मिश्रा ने निर्देश दिए कि वेटिंग हॉल को बच्चों के लिए और अधिक ज्ञानवर्धक बनाया जाए।

कलेक्टर श्री मिश्रा कहा कि वेटिंग हॉल में बच्चों की विभिन्न गतिविधियों के आधार पर आकर्षक वॉल पेंटिंग कराई जाए, ताकि वातावरण शिक्षाप्रद और बाल-सुलभ लगे। स्कूल की लाइब्रेरी, कंप्यूटर लैब और खेल मैदान के निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने बच्चों की सुरक्षा पर विशेष जोर दिया। उन्होंने प्रबंधन को निर्देशित किया कि सीढ़ियों में बच्चों के आवागमन को सुरक्षित बनाने के लिए सीढ़ियों पर आवश्यक पुख्ता इंतजाम सुनिश्चित करें। इस निरीक्षण के दौरान जिला शिक्षा केंद्र से एपीसी श्री मुकेश पांडे सहित शिक्षकगण उपस्थित रहे।

Related posts

गेहूँ फसल हेतु कृषकों को सलाह

Reva India News

समर्थन मूल्य पर कोदो-कुटकी विक्रय करने पर किसानों को मिलेगी 1 हजार रुपये प्रति क्विंटल प्रोत्साहन राशि पंजीयन की अंतिम तिथि 9 नवंबर

Reva India News

समान नागरिक संहिता पर मंथन, आमजन से लिए गए सुझाव यूसीसी का उद्देश्य प्रदेश के नागरिकों को समान अधिकार दिलाना है – बुधपाल सिंह

Reva India News

Leave a Comment