Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

फिट इंडिया वुमन्स वीक के तहत साइकिल रैली का आयोजन कलेक्टर श्री मिश्रा हरी झंडी दिखाकर साइकिल रैली को रवाना किया

मंडला, 6 मार्च 2026

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 2026 के अवसर पर आयोजित फिट इंडिया वुमन्स वीक के अंतर्गत साइकिल रैली का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने कलेक्ट्रेट परिसर से हरी झंडी दिखाकर साइकिल रैली को रवाना किया। साइकिल रैली कलेक्ट्रेट परिसर से प्रारंभ होकर शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए पुनः निर्धारित स्थान पर संपन्न हुई।

कलेक्टर श्री मिश्रा ने इस अवसर पर कहा कि नियमित व्यायाम और फिटनेस से स्वस्थ जीवन संभव है। उन्होंने महिलाओं से अपील की कि वे अपने दैनिक जीवन में शारीरिक गतिविधियों को शामिल करें और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करें। रैली में विभिन्न विभागों की महिला अधिकारी-कर्मचारियों, छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

फिट इंडिया वुमेन वीक एक पहल है, जिसमें महिलाओं को फिटनेस और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के लिए विविध गतिविधियां आयोजित की जाती है। यह कार्यक्रम फिट इंडिया मूवमेंट का हिस्सा है, जिसका उद्देश्य देश में फिटनेस और स्वास्थ्य को बढ़ावा देना है । साथ ही महिलाओं को फिटनेस और स्वास्थ्य के महत्व के बारे में जागरूक करना और उन्हें नियमित व्यायाम और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना है।

इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री राजेन्द्र कुमार सिंह, अतिरिक्त सीईओ जिला पंचायत श्री विनोद मरावी, सहायक आयुक्त जनजाति कार्य विभाग श्रीमती वंदना गुप्ता, सीएमएचओ श्री डीजे मोहंती, सहायक संचालक श्री रंजीत गुप्ता, परियोजना अधिकारी महिला बाल विकास श्री अनुप नामदेव सहित बड़ी संख्या में महिलाएं तथा बच्चें उपस्थित थे।

Related posts

कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्तियों के उचित उपचार कराने हेतु रात्रि में जिला चिकित्सालय पहुंचे

Reva India News

शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बेगरवानी के विद्यार्थियों ने किया मंडला इंडोर स्टेडियम का शैक्षणिक भ्रमण

Reva India News

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 18वी किस्त वितरण 5 अक्टूबर को पीएम किसान उत्सव दिवस के रूप में मनाया जाएगा

Reva India News

Leave a Comment