Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

किसानों की आय बढ़ाने के लिए तिलहन क्षेत्र के विस्तार पर जोर, उन्नत बीजों का वितरण शुरू

मंडला, 12 मार्च 2026

जिले में फसलों के विविधीकरण और नवाचार के माध्यम से किसानों की आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ करने के लिए तिलहन क्षेत्र के विस्तार के व्यापक प्रयास किए जा रहे हैं। कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री सोमेश मिश्रा के मार्गदर्शन में कृषि विभाग द्वारा जायद वर्ष 2025-26 के लिए एक विशेष कार्ययोजना तैयार की गई है, जिसका उद्देश्य तिलहनी फसलों के रकबे में उल्लेखनीय वृद्धि करना है।

उप संचालक कृषि श्री अश्वनी झारिया ने बताया कि आगामी जायद सत्र के लिए विभाग ने महत्वपूर्ण लक्ष्य निर्धारित किए हैं। इस योजना के तहत जिले में तिल का क्षेत्र विस्तार 1000 हेक्टेयर, मूंगफली का क्षेत्र विस्तार 500 हेक्टेयर करने का लक्ष्य रखा गया है।

किसानों को उच्च गुणवत्ता और बेहतर पैदावार सुनिश्चित करने के लिए तिल की उन्नत किस्म रामा और मूंगफली की जी.जी. 37 किस्म के बीजों का चयन किया गया है। इन बीजों का भंडारण जिले के सभी 9 विकासखंडों में करा दिया गया है। वर्तमान में जनप्रतिनिधियों और वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में वैल्यू चेन पार्टनर के माध्यम से इन बीजों का वितरण किया जा रहा है।

कृषि विभाग ने स्पष्ट किया है कि यह बीज उन इच्छुक किसानों को वितरित किए जा रहे हैं जिनके पास सिंचाई के पर्याप्त साधन उपलब्ध हैं। श्री झारिया ने जिले के किसानों से अपील की है कि वे इस नवाचार को अपनाएं और तिल एवं मूंगफली के उन्नत बीजों का उपयोग कर अपने खेतों में उत्पादन बढ़ाएं, जिससे उन्हें अतिरिक्त आय प्राप्त हो सके।

Related posts

एसएसपी एवं डीएपी नमूने गुणवत्ता परीक्षण में अमानक पाए जाने पर प्रतिबंधित

Reva India News

किंगफिशर ग्रुप द्वारा ज्ञान दीप में किया गया मेधावी छात्रों का सम्मान बारहवीं तक के मेधावी विद्यार्थियों को मेडल और सर्टिफिकेट के साथ दिया गिफ्ट वाउचर

Reva India News

शासन की अनेक योजना से लाभान्वित हुई हीरोबाई

Reva India News

Leave a Comment