Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

सीएमएमएस पोर्टल एवं एचएलबीसी वेब मैपिंग एप्लीकेशन का दिया गया प्रशिक्षण, कलेक्टर ने दिए आवश्यक निर्देश

मंडला, 12 मार्च 2026

गुरुवार को जिला योजना भवन में सीएमएमएस पोर्टल एवं एचएलबीसी वेब मैपिंग एप्लीकेशन पर हैंड्स-ऑन प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कलेक्टर एवं प्रमुख जनगणना अधिकारी श्री सोमेश मिश्रा ने सभाकक्ष में मौजूद अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रशिक्षण में बताई गई प्रक्रियाओं का गंभीरता से पालन करें और पोर्टल पर जानकारी समय पर एवं सही तरीके से दर्ज करें। उन्होंने कहा कि सभी संबंधित अधिकारी अपने कार्यों में इन एप्लीकेशन का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित करें, जिससे प्रशासनिक कार्यों में पारदर्शिता और दक्षता बढ़े।

प्रशिक्षण कार्यक्रम में जिला प्रभारी श्री संजय सोनी द्वारा अधिकारियों एवं संबंधित कर्मचारियों को पोर्टल के उपयोग, डेटा प्रविष्टि तथा वेब मैपिंग की प्रक्रिया के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई। इसके साथ ही जिला जनगणना हस्तपुस्तिका के उपयोग और उसके महत्व पर भी प्रशिक्षण प्रदान किया गया।

प्रशिक्षण के दौरान अधिकारियों को पोर्टल के विभिन्न फीचर्स का व्यवहारिक अभ्यास कराया गया, जिससे वे अपने कार्यों में इनका प्रभावी उपयोग कर सकें। श्री सोनी ने बताया कि इन डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से डेटा प्रबंधन और निगरानी व्यवस्था को अधिक सुव्यवस्थित एवं पारदर्शी बनाया जा सकता है। प्रशिक्षण कार्यक्रम में डिप्टी कलेक्टर श्रीमती क्षमा सराफ, एसडीएम श्रीमती सोनल सिडाम, एसडीएम घुघरी श्री सचिन जैन, डिप्टी कलेक्टर श्री संस्कार बावरिया, समस्त तहसीलदार सहित संबंधित अधिकारी, कर्मचारी मौजूद रहे।

Related posts

भारतीय जनता पार्टी जिला मंडला भाजपा जिला मंडला की मासिक बैठक सम्पन्न, आगामी प्रशिक्षण वर्ग को लेकर बनी रणनीति

Reva India News

आर्थिक सहायता स्वीकृत

Reva India News

आमजनांे को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करें – श्री सोमेश मिश्रा कलेक्टर ने किया सिविल अस्पताल नैनपुर का निरीक्षण

Reva India News

Leave a Comment