Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

14 वर्षीय बालिकाओं के लिए एचपीवी टीकाकरण अभिभावकों के लिए एडवाइजरी

मंडला, 18 मार्च 2026

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. डी.जे. मोहन्ती ने जानकारी दी कि 28 फरवरी से जिले में 14 वर्षीय किशोरी बालिकाओं के लिए ह्यूमन पैपिलोमा वायरस टीकाकरण अभियान प्रारंभ किया गया है। इस टीकाकरण का उद्देश्य महिलाओं में होने वाले गर्भाशय ग्रीवा कैंसर की रोकथाम करना है। यह वैक्सीन पूरी तरह सुरक्षित है। 14 से 15 वर्ष आयु वर्ग जिनका 14वां जन्मदिन पूर्ण हो चुका है और 15वां नहीं हुआ है की बालिकाओं को इसका एक डोज लगाया जा रहा है।

यह अभियान जिला चिकित्सालय मंडला, सिविल अस्पताल नैनपुर सहित 8 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, बम्हनी, बिछिया, बीजाडांडी, घुघरी, मवई, मोहगांव, नारायणगंज एवं निवास में संचालित किया जा रहा है। अभियान आगामी तीन माह तक शासकीय अवकाश को छोड़कर लगातार चलेगा। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, 28 फरवरी से 18 मार्च तक कुल 5817 बालिकाओं का टीकाकरण किया जा चुका है। जिले के अभिभावकों से अपील की गई है कि वे अपनी 14 से 15 वर्ष आयु की बालिकाओं को नजदीकी स्वास्थ्य संस्थान में ले जाकर वैक्सीन अवश्य लगवाएं। यह टीका भारत सरकार द्वारा निःशुल्क उपलब्ध कराया जा रहा है और पूरी तरह सुरक्षित है।

Related posts

जिले, तहसील, विकासखंड और संभागों के पुनर्गठन की प्रक्रिया की जा रही है आरंभ : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

Reva India News

गर्मी में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग की एडवाइजरी

Reva India News

न्यायालय तहसीलदार के समक्ष उपस्थित होकर पेश करें दावा/आपत्ति

Reva India News

Leave a Comment