Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

फेल ट्रांसफार्मर बदला, ग्राम इंद्री में बिजली आपूर्ति बहाल

मंडला, 18 मार्च 2026

ग्राम इंद्री में फेल हुए ट्रांसफार्मर को बदलकर विद्युत आपूर्ति बहाल कर दी गई है। ग्रामीणों ने 17 मार्च को जनसुनवाई में शिकायत दर्ज कराई थी कि ट्रांसफार्मर खराब होने से कृषि फसलों को नुकसान हो रहा है। शिकायत के बाद सहायक अभियंता द्वारा मामले की जांच की गई, जिसमें पाया गया कि ट्रांसफार्मर 16 मार्च को खराब हुआ था। तत्परता दिखाते हुए 17 मार्च को ही ट्रांसफार्मर बदलकर बिजली आपूर्ति सुचारू कर दी गई। प्रथम दृष्टया लाइनमैन की लापरवाही पाए जाने पर उसका स्थानांतरण भी कर दिया गया है। ग्रामीणों ने गांव में एक अतिरिक्त ट्रांसफार्मर लगाने की मांग भी की है। इस संबंध में प्रस्ताव उच्च कार्यालय को भेज दिया गया है। आगामी वित्तीय वर्ष 2026-27 में फंड उपलब्ध होने पर गांव में अतिरिक्त ट्रांसफार्मर स्थापित कर विद्युत व्यवस्था को और सुदृढ़ किया जाएगा।

Related posts

कलेक्टर श्री धोटे ने जनसुनवाई में सुनीं आमजनों की समस्याएं, 108 आवेदन प्राप्त अधिकारियों को सर्वोच्च प्राथमिकता से निराकरण के निर्देश, अनुपस्थित अधिकारियों को जारी होंगे नोटिस

Reva India News

5 जनवरी 2021 को हेलो आशा फोन इन कार्यक्रम का प्रसारण

Reva India News

रेवा इंडिया न्यूज़ मुख्य समाचार मंडला 1 अप्रैल 2022

Reva India News

Leave a Comment