Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

सीएसईबी आधारित आवास निर्माण पर जिला स्तरीय प्रशिक्षण सह कार्यशाला आयोजितr

मंडला, 18 मार्च 2026

प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के अंतर्गत मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत मण्डला के मार्गदर्शन में जिला स्तरीय प्रशिक्षण सह कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में सीएसईबी (कम्प्रेस्ड स्टेबलाइज्ड अर्थ ब्लॉक) तकनीक आधारित आवास निर्माण के संबंध में विस्तृत प्रशिक्षण दिया गया। कार्यक्रम में ग्रामीण यांत्रिकी सेवा संभाग क्रमांक 1 एवं 2 के कार्यपालन यंत्री, सभी जनपद पंचायतों से सहायक यंत्री, उपयंत्री, पीएमएवाई-जी एवं एनआरएलएम के ब्लॉक समन्वयक, सचिव, राजमिस्त्री तथा हितग्राही सहित जिला स्तरीय अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

कार्यशाला के दौरान सीएसईबी मशीन के माध्यम से कम्प्रेस्ड ईंट (ब्लॉक) बनाने की प्रक्रिया का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया। विशेषज्ञों ने बताया कि इस तकनीक से कम लागत में टिकाऊ एवं पर्यावरण अनुकूल आवास निर्माण संभव है। कार्यक्रम का उद्देश्य हितग्राहियों एवं संबंधित अमले को नवीन तकनीक से अवगत कराते हुए गुणवत्तापूर्ण एवं किफायती आवास निर्माण को बढ़ावा देना रहा।

Related posts

ई-सामान्य भविष्य निधि के अंतिम भुगतान की नवीन ऑनलाइन व्यवस्था का प्रशिक्षण आज

Reva India News

18 से 22 तक आयोजित होने वाले स्वास्थ्य मेले की तैयारियां पूरी करें – हर्षिका सिंह कलेक्टर ने स्वास्थ्य एवं संबंधित विभागों की बैठक में दिए निर्देश  

Reva India News

जिला ई-गवर्नेस सोसायटी द्वारा स्थानीय निकाय को आधार मशीनों का आवंटन

Reva India News

Leave a Comment