Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

घरेलू गैस सिलेंडरों के दुरुपयोग पर प्रशासन की सख्ती, 5 सिलेंडर जब्त

मंडला, 19 मार्च 2026

जिले की तहसील बम्हनी बंजर क्षेत्र में प्रशासन ने घरेलू गैस सिलेंडरों के व्यवसायिक दुरुपयोग के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए सघन जांच अभियान चलाया। एसडीएम मंडला श्रीमती सोनल सिडाम के मार्गदर्शन में की गई इस कार्रवाई के दौरान कई होटल और ढाबों में घरेलू एलपीजी सिलेंडरों का अवैध उपयोग सामने आया।

जांच के दौरान बब्बू ढाबा और मयूर ढाबा से एक-एक तथा शुभ रेस्टोरेंट से तीन घरेलू गैस सिलेंडर बरामद किए गए। इस प्रकार कुल 5 सिलेंडर व्यवसायिक उपयोग में पाए जाने पर संबंधित प्रतिष्ठानों के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्रवाई की गई।

यह संयुक्त कार्रवाई नायब तहसीलदार कैलाश कोल, कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी अजय झारिया एवं रश्मि गौतम के साथ राजस्व और पुलिस विभाग की टीम द्वारा की गई। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि घरेलू गैस सिलेंडरों के अवैध उपयोग को रोकने के लिए ऐसे अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे।

Related posts

जिले में आज 2 कोरोना केस मिले

Reva India News

कलेक्टर डॉ. सलोनी सिडाना ने मुख्यमंत्री के कार्यक्रम स्थल की तैयारियों का जायजा लिया

Reva India News

डायरिया रोको अभियान के तहत पेयजल स्त्रोतों का किया क्लोरिनेशन

Reva India News

Leave a Comment