Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

सी.एम. हेल्पलाईन की विभागीय रैंकिंग में ऊर्जा विभाग प्रदेश में प्रथम स्थान

मंडला, 23 मार्च 2026

ऊर्जा विभाग मंडला द्वारा सी.एम. हेल्पलाईन में प्राप्त शिकायतों के निराकरण में लगातार उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए एक नया कीर्तिमान स्थापित किया गया है। माह अक्टूबर 2024 से फरवरी 2026 तक लगातार सत्रह महीनों में विभाग ने उपभोक्ताओं की वोल्टेज संबंधी, मीटर संबंधी, खंभे एवं तार से जुड़ी शिकायतों का संतुष्टिपूर्वक निराकरण किया। साथ ही त्रुटिपूर्ण विद्युत बिलों में सुधार कर आवश्यक अनुमोदन प्रदान करते हुए शिकायतों का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित किया गया।

माह फरवरी 2026 में ऊर्जा विभाग मंडला ने सी.एम. हेल्पलाईन में 99.98 प्रतिशत स्कोर प्राप्त कर प्रदेश में प्रथम स्थान हासिल किया। इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा द्वारा अति. मुख्य अभियंता (संचा-संधा) मंडला मो. अयूब खान को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया है। इस दौरान अपर कलेक्टर श्री राजेन्द्र कुमार सिंह, संयुक्त कलेक्टर श्री हुनेन्द्र घोरमारे, डिप्टी कलेक्टर श्रीमती क्षमा सराफ, समस्त एसडीएम सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

28 को टाऊनहॉल में जिला स्तरीय रोजगार मेला

Reva India News

एनएसएस और यूथ क्लब ने किया धरती का श्रृंगार

Reva India News

सांसद श्री फग्गन सिंह कुलस्ते का प्रवास कार्यक्रम

Reva India News

Leave a Comment