Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

जनसुनवाई में मिला त्वरित न्याय: दिव्यांग होरी लाल को मौके पर मिली ट्राई-साइकिल

मंडला, 24 मार्च 2026

शासन के निर्देशानुसार जिला मुख्यालय में आयोजित साप्ताहिक जनसुनवाई आमजन के लिए वरदान साबित हो रही है। मंगलवार को आयोजित इस कार्यक्रम में मानवीय संवेदनाओं का एक सुखद दृश्य देखने को मिला, जब एक दिव्यांग आवेदक की समस्या का कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने न केवल संज्ञान लिया, बल्कि चंद घंटों के भीतर उन्हें ट्राई-साइकिल भी उपलब्ध करा दी।

महाराजपुर के हनुमान जी वार्ड निवासी श्री होरी लाल रघुवंशी जनसुनवाई में अपनी फरियाद लेकर पहुँचे थे। उन्होंने बताया कि एक दुर्घटना (एक्सीडेंट) के कारण वे अपने एक पैर से दिव्यांग हो गए हैं। स्थाई दिव्यांगता प्रमाण पत्र होने के बावजूद उन्हें दैनिक आवागमन और अपनी जीविका के लिए चलने-फिरने में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था।

मामले की गंभीरता को देखते हुए कलेक्टर श्री मिश्रा ने सामाजिक न्याय विभाग के अधिकारियों को तत्काल आवेदन का परीक्षण करने के निर्देश दिए। बिना किसी देरी के सामाजिक न्याय विभाग एवं दिव्यांग पुनर्वास केंद्र के माध्यम से होरी लाल को ट्राई-साइकिल प्रदान की गई। इस दौरान कलेक्टर श्री मिश्रा ने होरी लाल से बातचीत भी की। ट्राई-साइकिल पाकर होरी लाल के चेहरे पर संतोष और मुस्कान दिखी। उन्होंने जिला प्रशासन और कलेक्टर के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि अब उन्हें दूसरों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा।

Related posts

करोना काल का बिजली व नल बिल हो माफ़ बच्चों की स्कूल फीस भी माफ़ किये जाने की मांग

Reva India News

मण्डला जिले में मिशन नेत्र ज्योति अभियान बच्चों के लिए बना वरदान सफल आॅपरेशन से 11 बच्चों को मिली नई रोशनी

Reva India News

पत्रकार परिषद का सम्मेलन रविवार को

Reva India News

Leave a Comment