Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान 25 मार्च को स्वास्थ्य केन्द्रों में आयोजित

मंडला, 24 मार्च 2026

25 मार्च को जिले में “प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान (ईपीएमएसएमए)” का आयोजन किया जाएगा। इस अभियान का उद्देश्य गर्भवती महिलाओं को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करना, उनकी नियमित जांच सुनिश्चित करना तथा सुरक्षित मातृत्व को बढ़ावा देना है।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. डी.जे. मोहंती ने जानकारी देते हुए बताया कि राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन एवं मध्यप्रदेश शासन के निर्देशानुसार जिले के विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों में इस दिवस पर विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं। इस दौरान विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा गर्भवती महिलाओं की जांच, परामर्श एवं आवश्यक उपचार प्रदान किया जाएगा।

जारी सूची के अनुसार जिला अस्पताल मंडला, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी), प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) सहित विभिन्न संस्थानों में स्त्री रोग विशेषज्ञ एवं महिला चिकित्सा अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है, जिससे अधिक से अधिक महिलाओं को लाभ मिल सके। स्वास्थ्य विभाग ने जिले की सभी गर्भवती महिलाओं से अपील की है कि वे अपने नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में पहुंचकर इस अभियान का लाभ उठाएं और सुरक्षित मातृत्व सुनिश्चित करें।

Related posts

मंत्री श्रीमती संपतिया उइके ने माहिष्मती घाट के ’लोगो’ का विमोचन किया

Reva India News

दिव्यांग सज्जन सिंह को मौके पर दी गई ट्रायसाइकिल

Reva India News

अब बलराम तालाब के आवेदन होंगे ऑनलाईन

Reva India News

Leave a Comment