Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

कलेक्टर ने किए चौगान मढ़िया के दर्शन श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए दिए निर्देश

मंडला, 25 मार्च 2026

चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने चौगान स्थित प्रसिद्ध धार्मिक स्थल चौगान मढ़िया पहुँचकर पूजा-अर्चना की। उन्होंने मढ़िया में बाना, चमिटा और प्रसाद अर्पित कर जिलेवासियों की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।

दर्शन के उपरांत कलेक्टर श्री मिश्रा ने मढ़िया परिसर का निरीक्षण किया। श्रद्धालुओं की सुविधा को प्राथमिकता देते हुए उन्होंने अधिकारियों को परिसर में तत्काल चलित शौचालय  और स्वच्छ पेयजल की निरंतर आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने  प्रस्तावित सामुदायिक भवन के निर्माण कार्य के संबंध में भी विस्तार से चर्चा की।

जवारे विसर्जन को ध्यान में रखते हुए कलेक्टर श्री मिश्रा ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि रामनगर में सुरक्षा और स्वास्थ्य के पुख्ता इंतजाम किए जाएं। उन्होंने विसर्जन के दिन हेल्थ कैंप, एंबुलेंस, टेंट और बैरिकेटिंग सहित अन्य व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उल्लेखनीय है कि मढ़िया में लगभग 4 हजार जवारे बोए गए हैं।   इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ श्री शाश्वत सिंह मीना, एसडीएम घुघरी श्री सचिन जैन, तहसीलदार अंजनिया श्री अजय श्रीवास्तव, तहसीलदार घुघरी, सहायक परियोजना अधिकारी श्री कपिल तिवारी सहित अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related posts

*हर महीने कम से कम एक रक्तदान शिविर का संकल्प*

Reva India News

समय सीमा पर सकारात्मक रूप से निराकृत करें सीएम हेल्पलाईन के प्रकरण – डॉ. सिडाना समय सीमा एवं विभागीय समन्वय समिति की बैठक सम्पन्न

Reva India News

1 अक्टूबर से कान्हा नेशनल पार्क में पॉलिथीन का उपयोग प्रतिबंधित कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट ने जारी किए आदेश

Reva India News

Leave a Comment