Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

राज्यपाल श्री मंगु भाई पटेल ने किया कन्हारीकला में आयोजित स्वास्थ्य शिविर व पशु मेले का अवलोकन

मंडला, 1 अप्रैल 2026

बिछिया विकासखंड के ग्राम कन्हारीकला में बुधवार को आयोजित स्वास्थ्य शिविर एवं पशु मेले के दौरान राज्यपाल श्री मंगु भाई पटेल ने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉल एवं प्रदर्शनी का विस्तृत अवलोकन किया। कार्यक्रम में जनकल्याण और स्वास्थ्य सेवाओं के साथ पशुपालन को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण पहलें देखने को मिलीं। इस अवसर पर लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री श्रीमती सम्पतिया उइके, राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) पशुपालन एवं डेयरी श्री लखन पटेल ने भी विभागीय प्रदर्शनी का अवलोकन किया।

स्वास्थ्य विभाग द्वारा आयोजित स्वास्थ्य कैम्प में न्यूमोकोक्कल वैक्सीनेशन, टीबी जांच सहित अन्य आवश्यक स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की गईं। इसके साथ ही वन विभाग एवं आयुष विभाग द्वारा भी आकर्षक एवं जानकारीपूर्ण प्रदर्शनी लगाई गई, जिनका राज्यपाल श्री पटेल ने अवलोकन कर अधिकारियों से विस्तृत जानकारी प्राप्त की।

पशु मेले में मंडला, डिंडोरी एवं बालाघाट जिलों के पशुपालकों को उन्नत नस्ल के पशु प्रदाय किए गए। विशेष रूप से हरियाणा राज्य से लाई गई मुर्रा भैंस की उन्नत नस्ल आकर्षण का केंद्र रही, जिससे दुग्ध उत्पादन बढ़ाने की दिशा में पशुपालकों को नई संभावनाएं प्राप्त होंगी। राज्यपाल श्री पटेल ने पशुपालकों से कहा कि बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य के लिए नियमित रूप से दूध का सेवन अत्यंत आवश्यक है। इससे कुपोषण को दूर करने में प्रभावी मदद मिलती है। उन्होंने पशुपालकों को प्रेरित करते हुए कहा कि पहले अपने परिवार, विशेषकर बच्चों के पोषण के लिए दूध का उपयोग करें और इसके बाद अतिरिक्त दूध का विक्रय कर अपनी आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ बनाएं। इस दौरान राज्यपाल श्री पटेल ने गायों को फूल माला पहनाई और फिर गुड़ और केला खिलाया।

राज्यपाल श्री पटेल ने परिसर में पशुपालन विभाग की मोबाईल मेडिकल यूनिट में मौजूद स्टॉफ से भी चर्चा की और कार्यप्रणाली के बारे में पूछा। स्वास्थ्य विभाग के कैम्प में उपस्थित भागीरथी सेवा विकास परिषद के वॉलीटीयर्स से भी सिकलसेल डिजिटल कार्ड के संबंध में बातचीत की। कैम्प में मौजूद सेल्फी प्वाईंट पर पहुंचकर राज्यपाल श्री पटेल ने लोगों को प्रोत्साहित करने के लिए फोटो भी खिचवाई। वन विभाग के वनधन केन्द्र द्वारा लगाए गए स्टॉल में पहुंचकर उन्होंने वन औषधियों एवं वन उत्पाद के विषय में चर्चा करते हुए इनके उपयोग के बारे में जानकारी ली।

इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष श्री संजय कुशराम, बिछिया विधायक श्री नारायण सिंह पट्टा, नगर पालिका अध्यक्ष श्री विनोद कछवाहा, श्री प्रफुल्ल मिश्रा, सहित अन्य जनप्रतिनिधि, प्रमुख सचिव पशुपालन श्री उमाकांत उमराव, एमडी एनएचएम डॉ. सलोनी सिडाना, कमिश्नर जबलपुर संभाग श्री धनंजय सिंह, आईजी श्री ललित साक्यवार, डायरेक्टर कान्हा टाईगर रिजर्व श्री रविन्द्र मणि त्रिपाठी, कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा, पुलिस अधीक्षक श्री रजत सकलेचा, डीएफओ श्रीमती अनीता केवी, डीएफओ श्रीमती प्रीता एसएम सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी, कर्मचारी मौजूद थे।

Related posts

सरकार अंतिम छोर के प्रत्येक व्यक्ति के सर्वांगीण विकास के लिए कटिबद्ध है- मंत्री श्रीमती सम्पतिया उईके शिविर में शामिल होने कलेक्टर की अगुवाई में बस से पहुँचे सभी जिला अधिकारी नैनपुर में आयोजित किया गया जन शिकायत निवारण शिविर  

Reva India News

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन 26 को

Reva India News

गर्भवती महिला, पुरूष सदस्य व पिता संवेदीकरण अभियान का आयोजन

Reva India News

Leave a Comment