Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

उपार्जन 2026-27: नैनपुर में किसानों के गेहूं का निरीक्षण, सैंपल जांच के लिए भेजे जाएंगे

मंडला, 9 अप्रैल 2026

उपार्जन वर्ष 2026-27 के तहत बुधवार को नैनपुर क्षेत्र में किसानों के गेहूं का निरीक्षण किया गया। यह निरीक्षण जिला प्रबंधक नागरिक आपूर्ति निगम एवं शाखा प्रबंधक वेयरहाउसिंग नैनपुर द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।

निरीक्षण के दौरान किसानों के गेहूं के सैंपल लिए गए। अधिकारियों ने बताया कि कुछ किसानों का गेहूं हाल ही में हुई वर्षा के कारण चमकविहीन पाया गया है। ऐसे मामलों में गुणवत्ता की पुष्टि के लिए सैंपल एकत्रित किए गए हैं।

प्राप्त सैंपलों को चमकविहीन छूट के लिए मुख्यालय भोपाल एवं एफसीआई को भेजा जाएगा, ताकि किसानों को उचित समर्थन मूल्य पर गेहूं विक्रय में किसी प्रकार की परेशानी न हो। अधिकारियों ने किसानों को सलाह दी कि वे अपने गेहूं को सुरक्षित एवं सूखे स्थान पर रखें, जिससे गुणवत्ता बनी रहे और उपार्जन प्रक्रिया में किसी प्रकार की बाधा न आए।

Related posts

रेवा इंडिया न्यूज़ मुख्य समाचार मंडला 4 सितम्बर 2023

Reva India News

सहायक संचालक को सीएम हेल्पलाईन के निराकरण में 100% वेटेज स्कोर के लिए मिला प्रशस्ति पत्र

Reva India News

नरवाई जलाने पर देवगांव के 24 किसानों पर 60 हजार का जुर्माना

Reva India News

Leave a Comment