Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

जल गंगा संवर्धन अभियान: श्रमदान और दीवार लेखन से दिया जल संरक्षण का संदेश

मंडला, 9 अप्रैल 2026

कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री शाश्वत सिंह मीना के मार्गदर्शन में मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद द्वारा जल गंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत जल स्त्रोत सेवा समागम कार्यक्रम के प्रचार-प्रसार के लिए निरंतर गतिविधियाँ संचालित की जा रही हैं। इसी क्रम में ग्राम पंचायत सेमरखापा के पोषक ग्राम अचली में नवांकुर संस्था धेनु बाड़ी गौरक्षण समिति के माध्यम से जल संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से दीवार लेखन किया गया। साथ ही अजीत सिंगरहा के निजी तालाब में सामूहिक श्रमदान कर जल स्त्रोतों के संरक्षण का संदेश दिया गया।

कार्यक्रम के दौरान जिला समन्वयक श्री राजेंद्र चौधरी ने कहा कि जल संरक्षण का अर्थ है पानी की बर्बादी को रोकना और इसे भावी पीढ़ी के लिए सुरक्षित रखना। उन्होंने बताया कि पृथ्वी पर मात्र 3 प्रतिशत ही मीठा पानी उपलब्ध है, इसलिए जीवन के अस्तित्व और पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के लिए जल संरक्षण अत्यंत आवश्यक है।

विकासखंड समन्वयक श्री संतोष कुमार झारिया ने उपस्थित ग्रामीणों को जल संरक्षण की शपथ दिलाई। इस अवसर पर नवांकुर संस्था की संचालिका श्रीमती किरण ठाकुर, ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति के पदाधिकारी श्री अजीत सिंगरहा, श्रीमती आशा यादव, कुसुम वाशीचंद, सुनीता मेहरा सहित ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

Related posts

रेवा इंडिया न्यूज़ मुख्य समाचार मंडला 17 सितम्बर 2023

Reva India News

30 जनवरी 2021 को ’मद्यनिषेध संकल्प दिवस’ का आयोजन

Reva India News

रेवा इंडिया न्यूज़ मुख्य समाचार मंडला 20 जुलाई 2023

Reva India News

Leave a Comment