Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

नवागत कलेक्टर श्री धोटे ने ली कलेक्ट्रेट के अधिकारी-कर्मचारियों की बैठक

मंडला, 11 अप्रैल 2026

नवागत कलेक्टर श्री राहुल नामदेव धोटे ने गोलमेज कक्ष में कलेक्ट्रेट के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की औपचारिक बैठक ली। उन्होंने सभी से परिचय लेते हुए उनके कामकाज के विषय में जानकारी ली।

इस दौरान कलेक्टर ने कहा कि कलेक्ट्रेट की सभी शाखाएँ शत-प्रतिशत ई-ऑफिस प्रणाली अपनाएं, इस पर विशेष ध्यान दें। सभी लोग टीम के रूप में कार्य करें। जो शाखाएँ अभी ई-ऑफिस प्रणाली से पूरी तरह नहीं जुड़ी हैं, उन्हें शीघ्र ई-ऑफिस प्रणाली अपनानी है। उन्होंने स्पष्ट किया कि हम सभी जनसेवक हैं, इसलिए आवश्यक है कि सभी अधिकारी जनता के कार्यों को प्राथमिकता दें। इस दौरान अपर कलेक्टर श्री राजेन्द्र कुमार सिंह, डिप्टी कलेक्टर श्रीमती क्षमा सराफ, एसडीएम मण्डला श्रीमती सोनल सिडाम, तहसीलदार बम्हनी वृत श्री हीरालाल तिवारी सहित कलेक्ट्रेट की विभिन्न शाखाओं के कर्मचारी मौजूद रहे।

Related posts

मध्य प्रदेश स्वर्णकार समाज कल्याण समिति* *आज अपने ऐतिहासिक कार्यक्रम स्वर्णकार डिजिटल परिचय सम्मेलन का नौवा चरण आयोजित किया गया*

Reva India News

पुलिस ग्राउंड में हुई स्वतंत्रता दिवस की फाईनल रिहर्सल

Reva India News

आदि कर्मयोगी अभियान: आदि सारथी तथा आदि सहयोगियों का किया जायेगा चिन्हांकन

Reva India News

Leave a Comment