Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

आदि कर्मयोगी अभियान: आदि सारथी तथा आदि सहयोगियों का किया जायेगा चिन्हांकन

मंडला 25 अगस्त 2025

जिला योजना भवन में धरती आबा अंतर्गत चिन्हित 716 ग्रामों के लिए रिस्पोंसिव गवर्नेंस प्रोग्राम के तहत विकासखंड स्तरीय मास्टर ट्रेनर्स द्वारा किए जाने वाले कार्यों के संबंध में बैठक की गई। बैठक में आदि कर्मयोगी अभियान के अंतर्गत 4 स्तर पर की जाने वाली गतिविधियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। 7 विभागों के चिन्हित जिला स्तरीय मास्टर ट्रेनर्स का 4 दिवसीय प्रशिक्षण भोपाल में पूर्ण हो चुका है। जिला स्तरीय मास्टर ट्रेनर्स द्वारा सभी 9 विकासखंड के मास्टर ट्रेनर्स को जिला स्तर पर प्रशिक्षित किया गया है। विकासखंड स्तर तथा ग्राम स्तर पर इनके द्वारा आदि सारथी तथा आदि सहयोगियों को चिन्हित करते हुए प्रशिक्षित किया जायेगा। ग्राम स्तर पर रोस्टर बनाकर इसके लिए ग्राम स्तरीय प्लान भी तैयार किए जाएंगे। इसमें गैर सरकारी संगठनों की भी मदद ली जा रही है। विभागों के ग्राम स्तरीय अमले के साथ-साथ जनजातीय क्षेत्र में कार्य कर रहे युवाओं तथा सामाजिक कार्यकर्ताओं को भी इस अभियान से जोड़ा जायेगा। जिससे ग्राम स्तरीय प्लान बेहतर ढंग से तैयार कराया जा सके। सभी ग्रामों में तैयार प्लान को जिला स्तर पर कम्पाईल किया जायेगा।

प्रभारी कलेक्टर श्री श्रेयांश कूमट ने बैठक में कहा कि धरती आबा अंतर्गत चिन्हित सभी जनजातीय बाहुल्य ग्रामों में मैदानी अमले को आदि कर्मयोगी अभियान के अंतर्गत ट्रांजेक्टवॉक तथा पीआरए करते समय ही समग्र प्लान के लिए सेचुरेशन मोड पर काम करना होगा। पीआरए के दौरान सभी प्राकृतिक संसाधनों के साथ-साथ मानव निर्मित संसाधनों को भी ध्यान में रखना होगा। जिससे ग्राम का ओवरऑल प्लान तैयार किया जा सके। यदि किसी ग्राम में एक से अधिक टोले या फलिए के बीच में अधिक दूरी है तो अलग-अलग टोले के लिए अलग-अलग प्लान भी तैयार किया जा सकता है जिसे ग्राम स्तर पर कम्पाईल कर एक प्लान तैयार किया जायेगा। बैठक में अपर कलेक्टर श्री राजेन्द्र कुमार सिंह, सहायक कलेक्टर श्री आकिप खान, एसडीएम बिछिया श्रीमती सोनाली देव, एसडीएम घुघरी श्री हुनेन्द्र घोरमारे, डिप्टी कलेक्टर श्रीमती क्षमा सराफ, उपसंचालक सामाजिक न्याय श्री रोहित बड़कुल, सहायक संचालक आदिवासी विकास श्री रंजीत गुप्ता सहित संबंधित जिला अधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

जबलपुर संभाग आयुक्त ने ली वीसी बैठक

Reva India News

कमिश्नर वीसी आज शाम 5 बजे

Reva India News

जिले में अब तक 792.6 मिमी वर्षा दर्ज

Reva India News

Leave a Comment