Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

हब फॉर एंपावरमेंट ऑफ वूमेन अंतर्गत कार्यशाला एवं जागरूकता अभियान सम्पन्न

मंडला, 11 अप्रैल 2026

कार्यालय परियोजना नैनपुर में कृषक महिलाओं की उपस्थिति में ’हब फॉर एंपावरमेंट ऑफ वूमेन’ योजना के अंतर्गत कार्यशाला एवं जागरूकता अभियान आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं के सशक्तिकरण, उनके अधिकारों की जानकारी, तथा विभिन्न कानूनों एवं योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के प्रति जागरूकता फैलाना था।

कार्यक्रम में महिलाओं के यौन उत्पीड़न (रोकथाम, निषेध एवं निवारण) अधिनियम 2013 के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए ’शी-बॉक्स पोर्टल’ तथा दहेज प्रतिषेध अधिनियम की विस्तृत जानकारी दी गई।

परियोजना अधिकारी नैनपुर श्रीमती रेखा सैयाम द्वारा उपस्थित प्रतिभागियों को बाल विवाह रोकथाम के संबंध में जिला एवं परियोजना स्तर पर संचालित कंट्रोल रूम की जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि 18 वर्ष से कम आयु की लड़की एवं 21 वर्ष से कम आयु के लड़के का विवाह बाल विवाह की श्रेणी में आता है, जो कि कानूनन प्रतिबंधित है। बाल विवाह कराने, करवाने या उसमें शामिल होने पर 1 लाख रुपये तक का जुर्माना एवं 2 वर्ष तक का कारावास या दोनों का प्रावधान है। इस दौरान आई.ई.सी. सामग्री का वितरण भी किया गया।

वन स्टॉप सेंटर की प्रशासक सुश्री प्रेरणा मर्सकोले द्वारा उपस्थित महिलाओं को टिकाऊ खेती की तकनीकों, पशुपालन से संबंधित शासकीय योजनाओं एवं स्वरोजगार के अवसरों, कौशल विकास योजना अंतर्गत विश्वकर्मा योजना, महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा के संदर्भ में विभिन्न कानूनों, विशेष रूप से कार्यस्थल पर महिलाओं के यौन उत्पीड़न अधिनियम 2013 के प्रावधानों, शिकायत निवारण प्रक्रिया तथा सुरक्षित कार्यस्थल के अधिकारों, आवश्यक हेल्पलाइन नंबर की जानकारी दी गई।

कार्यक्रम में सोशल मीडिया (फेसबुक, एक्स, इंस्टाग्राम, यूट्यूब आदि) के माध्यम से शासन की योजनाओं के प्रचार-प्रसार के लिए प्रतिभागियों को संबंधित सरकारी पेजों को फॉलो करने के लिए प्रेरित किया गया।

घरेलू हिंसा एवं दहेज प्रताड़ना से संबंधित मामलों में सहायता के लिए दहेज प्रतिषेध अधिकारी एवं जिला विधिक सहायता अधिकारी श्रीमती दीपिका तारन (फोनः 07642-299078, ईमेलः ¼dlsamandla@gmail.com½¼mailto%dlsamandla@gmail.com½ की जानकारी भी प्रसारित की गई।

कार्यक्रम में परियोजना अधिकारी श्रीमती रेखा सैयाम, वन स्टॉप सेंटर प्रशासक सुश्री प्रेरणा मर्सकोले, बहुउद्देशीय कार्यकर्ता श्री हरिशंकर कछवाहा, समस्त स्टाफ एवं स्थानीय कृषक महिलाएं उपस्थित रहीं।

Related posts

जिले में आज 1 कोरोना केस मिला

Reva India News

रेवा इंडिया न्यूज़ मुख्य समाचार मण्डला 30 अक्टूबर 2022

Reva India News

11 सितम्बर को ’आरोग्यम मंडला’ जन स्वास्थ्य शिविर लगाए जाएंगे

Reva India News

Leave a Comment