Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम

मंडला, 13 अप्रैल 2026

शासकीय महाविद्यालय अंजनिया में उच्च शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार नारी शक्ति वंदन पखवाड़ा अंतर्गत नारी शक्ति वंदन सम्मेलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का सीधा प्रसारण भी महाविद्यालय में दिखाया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. नवीन कुमार हरदहा ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में ग्राम पंचायत अंजनिया की सरपंच श्रीमती नीतू मरकाम उपस्थित रहीं। इस अवसर पर व्याख्यान माला का आयोजन किया गया, जिसमें महिला सशक्तिकरण से संबंधित विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई।

मुख्य अतिथि श्रीमती नीतू मरकाम ने महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए शासन द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी दी। प्राचार्य डॉ. हरदहा ने नारी शक्ति वंदन पखवाड़ा के अंतर्गत आयोजित होने वाले कार्यक्रमों पर प्रकाश डाला। वहीं डॉ. विजय मौर्य ने महिला सशक्तिकरण के लिए किए जा रहे सरकारी प्रयासों पर अपने विचार रखे।

कार्यक्रम का संचालन डॉ. गरिमा छबड़ा द्वारा किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के डॉ. सुशीललाल मरकाम, डॉ. धनश्याम प्रसाद झरिया, डॉ. प्रशांत कुमार यादव, श्री संदीप चौरिया, श्री संतोष नंदा सहित छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Related posts

सिंगारपुर में रैली निकालकर स्वच्छता अपनाने का संदेश दिया गया

Reva India News

16 कोरोना मरीज डिस्चार्ज हुए

Reva India News

राजस्व महा अभियान के प्रकरणों का निराकरण सर्वोच्च प्राथमिकता से करें – कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा सीएम हेल्पलाईन में प्रगति नहीं लाने पर पांच सौ और हजार रूपए का जुर्माना वसूला जाएगा शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों से अवैध अतिक्रमण तत्काल हटाने की कार्यवाही करें खनिज का अवैध उत्खनन, परिवहन व भंडारण करने पर कार्यवाही हेतु दल गठित किसानों के लिए नक्शा तरमीम और ई-केवाईसी में प्रगति लाई जाए – कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने जिला योजना भवन में राजस्व विभाग की समीक्षा बैठक ली

Reva India News

Leave a Comment