Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

जनगणना कार्य में फील्ड ट्रेनर्स की भूमिका महत्वपूर्ण – कलेक्टर

मंडला, 13 अप्रैल 2026

जनगणना 2027 की तैयारियों की समीक्षा बैठक का आयोजन कलेक्ट्रेट के गोलमेज कक्ष में किया गया। पहले चरण की तैयारियों के संबंध में आयोजित इस बैठक में कलेक्टर श्री राहुल नामदेव धोटे ने कहा कि जनगणना कार्य में फील्ड ट्रेनर्स की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। चार्ज लेवल पर 15 अप्रैल से शुरू होने वाली प्रगणक तथा पर्यवेक्षकों के प्रशिक्षण सत्रों में सभी चार्ज ऑफिसर्स को सघन रूप से मॉनिटरिंग करें। तैयारियों की समीक्षा करते हुए कलेक्टर श्री धोटे ने निर्देशित किया कि चिन्हित एचएलबी के साथ-साथ छूटे हुए क्षेत्रों की मैपिंग 15 अप्रैल तक पूर्ण कराएं।

समीक्षा बैठक में जिला जनगणना प्रभारी डिप्टी कलेक्टर श्रीमती क्षमा सराफ ने जानकारी देते हुए बताया कि जिले के 41 फील्ड ट्रेनर्स द्वारा 2 जिला स्तरीय मास्टर ट्रेनरों के मार्गदर्शन में 15 से 25 अप्रैल तक 6 तहसीलों एवं 5 नगरीय निकायों में विशेष प्रशिक्षण सत्र आयोजित किए जायेंगे। इन प्रशिक्षण सत्रों के माध्यम से जिले की 495 पंचायतों, 1251 ग्रामों के लिए चिन्हित किए गए 1841 प्रगणकों तथा 318 पर्यवेक्षकों को जनगणना के कार्य के लिए प्रशिक्षित किया जायेगा। जनगणना 2027 का प्रथम चरण एक से 30 मई तक चलेगा।

बैठक में अपर कलेक्टर श्री राजेन्द्र कुमार सिंह, जिला योजना अधिकारी, राज्य स्तर से आए मास्टर ट्रेनर, जिला स्तरीय मास्टर ट्रेनर सहित संबंधित मौजूद रहे।

Related posts

5 दिसम्बर 2021 से 23 फरवरी 2022 तक की अवधि में ध्वनि विस्तारक यंत्रों के लिए दिशा-निर्देश जारी

Reva India News

परिवहन विभाग एवं यातायात विभाग द्वारा मनाया गया ’ड्राईवर्स डे’

Reva India News

पापा भी पोषण के साथी जब पापा भी होंगे साथ तब होगा बच्चे का सर्वांगीण विकास

Reva India News

Leave a Comment