Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

चुटका परमाणु परियोजना क्रियान्वयन के लिए निर्धारित टाइमलाइन का पालन करें- कलेक्टर श्री धोटे

मंडला, 14 अप्रैल 2026

कलेक्टर श्री राहुल नामदेव धोटे ने चुटका परमाणु परियोजना क्रियान्वयन के लिए की जा रही कार्यवाही की समीक्षा की। गोलमेज कक्ष में आयोजित बैठक में कलेक्टर श्री धोटे ने कहा कि चुटका परमाणु परियोजना का क्रियांवयन पहले ही विलंबित है, इसलिए आवश्यक है कि हम इसके लिए निर्धारित टाइमलाइन का पालन करें। बैठक में उन्होंने भू-अर्जन, अवार्ड, दोहरे विस्थापन, आर एण्ड आर कालोनी गौंझीमाल की स्थिति, पुनर्वास, टिकरिया- मानेगांव-चुटका सड़क निर्माण सहित विभिन्न विषयों पर विस्तृत जानकारी लेते हुए आवश्यक निर्देश दिए।

बैठक में कलेक्टर श्री धोटे ने कहा कि एसडीएम, तहसीलदार और आरआई विस्थापित होने वाले सभी 330 परिवारों से मिलें, उन्हें अवार्ड, दोहरे विस्थापन पर अतिरिक्त राशि सहित सभी आवश्यक जानकारी विस्तार से समझाएँ। उन्होंने आर एण्ड आर कालोनी में मकानों के साथ अतिरिक्त कक्ष बनाने के लिए भी पुनर्वासित कराए जाने वाले परिवारजनों से चर्चा करने के निर्देश दिए।

बैठक में अपर कलेक्टर श्री राजेन्द्र कुमार सिंह, एसडीएम निवास श्री सीएल वर्मा, एसडीएम मण्डला श्रीमती सोनल सिडाम, डिप्टी कलेक्टर श्रीमती क्षमा सराफ के साथ चुटका परमाणु परियोजना के अधिकारी, सहित विभागीय अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।

Related posts

चौगान में आरोग्यम मंडला जन स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया

Reva India News

गौ घाट का कराया जाए जीर्णाेद्धार-वाजिद अली देवदरा के ग्रामीणों ने सौंपा ज्ञापन

Reva India News

नजूल नवीनीकरण के लंबित प्रकरणों के निराकरण के लिए 20 अगस्त तक चलेगा विशेष अभियान

Reva India News

Leave a Comment