मंडला। ग्राम पंचायत देवदरा में जन समस्या निराकरण हेतु कलेक्टर एवं पंचायत के सरपंच को भी ज्ञापन सौंपा गया है। समाजसेवी वाजिद अली ने बताया पंचायत क्षेत्रांतर्गत गौ घाट में प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग नर्मदा स्नान, दर्शनों के लिए आते हैं लेकिन यहां घाट जर्जर हो जाने से स्नानार्थियों को परेशानी होती है। रात में पर्याप्त उजाला नहीं रहता है। घाट का जीर्णाेद्धार कराने की मांग की गई है। इसी के साथ ग्रामवासियों ने बताया कि देवदरा ग्राम पंचायत की सड़क किनारे एवं वार्डो में साफ सफाई रखने हेतु डस्टबिन की व्यवस्था नहीं है जिससे लोग सड़क किनारे या फिर यहां-वहां कचरा फैंक रहे हैं न तो पंचायत द्वारा सफाई कराई जा रही है न ही कचरा फैंकने के लिए डस्टबिन की व्यवस्था की गई है। यह भी बताया गया कि पंचायत क्षेत्रांतर्गत बड़ी संख्या में वृद्धजन वृद्धावस्था पेंशन के लिए भटक रहे हैं लेकिन उन्हें पेंशन नहीं मिल रही है जिससे उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने मांग की है कि वृद्धावस्था पेंशन के लिए शिविर लगाएं जाएं और योजना का लाभ दिलाया जाए। पंचायत के प्रतिनिधियों को भी ज्ञापन सौंपा गया है।
ये रहे उपस्थित
ज्ञापन देते समय वाजिद अली, मारुति वर्वे, सुनील ठाकुर, पुरषोत्तम बरमैया, आदित्य मिश्रा, फारुख अली, विककी पांडेय, विजय चंद्रोल, राकेश श्रीवास, गफूर खान आदि सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।
पिछला पद
