Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

भाजपा जिला कार्यालय में संगठनात्मक बैठक हुई संपन्न

                                       भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय मंडला में संगठनात्मक बैठक संपन्न हुई जिसमें आगामी कार्यक्रमों सहित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों में चर्चा हुई साथ ही आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा हेतु आवश्यक विषय संबंधी दिशा निर्देश दिए गए । जिले के सभी मंडलों में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान के अंतर्गत जो प्रशिक्षण वर्ग संपन्न हुए हैं उसके संबंध में समीक्षा भी की गई ताकि भविष्य में होने वाले कार्यक्रमों को और भी उत्साह के साथ और प्रदेश नेतृत्व से प्राप्त निर्देशों के अनुरूप संपन्न किया जा सके ।

भाजपा के वरिष्ठ नेता रमेश चौकसे जी को दी गई श्रद्धांजलि

भारतीय जनता पार्टी निवास क्षेत्र के वरिष्ठ भाजपा नेता रमेश चौकसे जी का दुखद निधन दिनांक 14/04/2026 को हो गया था । वे पार्टी के एक महत्वपूर्ण व्यक्तित्व रहे हैं । बैठक उपरांत उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों द्वारा उन्हें श्रद्धांजलि दी गई और मौन धारण कर ईश्वर से उन्हें अपने श्रीचरणों में स्थान देने हेतु प्रार्थना की गई ।

नप अध्यक्ष मंडला का जन्मदिवस कार्यक्रम भी हुआ संपन्न

मंडला नगर पालिका अध्यक्ष एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता विनोद कछवाहा के जन्मदिवस का कार्यक्रम भी कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों द्वारा मनाया गया एवं उन्हें शुभकामनाएं दी गई ।

कार्यक्रम में जिले के समस्त पदाधिकारीगण एवं सभी मंडलों के मंडल अध्यक्ष सहित अपेक्षित कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।

Related posts

मकर संक्रांति पर्व के दौरान यातायात एवं पार्किंग व्यवस्था

Reva India News

डॉ. कीर्ति नादुरकर जिला मेडीकल बोर्ड में सेवाएँ देने आदेशित

Reva India News

अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद राष्ट्रीय बंजरग दल किया विरोध प्रदर्शन

Reva India News

Leave a Comment