Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

’आरोग्यम मंडला’ जन स्वास्थ्य शिविर 9 अक्टूबर को

मंडला 7 अक्टूबर 2024

कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा के निर्देशन में 9 अक्टूबर 2024 दिन बुधवार को 21 ग्राम पंचायतों में ’आरोग्यम मण्डला’ जन स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जाएगा। जिसके तहत आमजन को ग्राम पंचायत स्तर पर ही प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ दिया जाएगा। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि 9 अक्टूबर को समस्त विकासखंडों के चिन्हित ग्राम पंचायतों में आरोग्यम मंडला जन स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जाएगा। जिसके तहत विकासखंड मंडला में ग्राम पंचायत ढेको, सिंगारपुर एवं सकवाह में शिविर लगाए जाएंगे। विकासखंड नैनपुर में ग्राम पंचायत भडिया, रमपुरी एवं ईश्वरपुर, विकासखंड बिछिया में ग्राम पंचायत मांद, चौरंगा माल एवं मांगा, विकासखंड बीजाडांडी में ग्राम पंचायत उदयपुर एवं पौंड़ीमाल, विकासखंड मोहगाँव में ग्राम पंचायत मचला एवं बड़झर, विकासखंड घुघरी में ग्राम पंचायत इमलीटोला एवं लाफन, विकासखंड मवई में ग्राम पंचायत मेढा और बरई, विकासखंड नारायणगंज में ग्राम पंचायत मुकासखुर्द एवं छपरा, विकासखंड निवास में ग्राम पंचायत पिपरिया एवं मझगांव में शिविर लगाए जाएंगे। आरोग्य मंडला अभियान के तहत आमजन को स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ प्रदान करने के लिए पंचायत स्तर पर वृहद, जन स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। शिविरों में सिकिल सेल एनीमिया स्क्रीनिंग, गर्भवती महिलाओं की जांच, शून्य से पांच वर्ष के बच्चों की स्वास्थ्य परीक्षण, शेष बचे बच्चों का टीकाकरण, कुपोषित बच्चों की जांच, जन्मजात विकृति वाले बच्चों का चिन्हांकन एवं जाँच, किशोर बालक बालिकाओं का स्वास्थ्य परीक्षण, अंधत्व परीक्षण, मेंटल हेल्थ परीक्षण, वृद्धजनों का स्वास्थ्य परीक्षण, टीबी, कुष्ठ एवं मलेरिया के मरीजों की जांच व परीक्षण किया जाएगा। शिविर के दौरान पात्र हितग्राहियों के आयुष्मान कार्ड भी बनाए जाएंगे। शिविर में सिकिल सेल, एचबी, यूरिन एलवोमन, यूरिन शुगर, ब्लड शुगर, मलेरिया, टायफाईड, खखार, एचआईवी, सिफलिस, डेंगू, फायलेरियासिस, हेपटाईटिस बी तथा हेपीटाईटिस सी की जांच की जाएगी। उन्होंने बताया कि इस अभियान में स्वास्थ्य विभाग के साथ-साथ अन्य विभागों को भी शामिल किया गया है।

Related posts

रबी वर्ष 2021-22 की बीजों की उपलब्धता एवं विक्रय दर निर्धारित

Reva India News

रेवा इडिया न्यूज़ मुख्य समाचार मण्डला 6 नवम्बर 2022

Reva India News

17 को होगी जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति की बैठक

Reva India News

Leave a Comment