Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

गेहूं उपार्जन केंद्रों का औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं को पारदर्शी बनाने के निर्देश

मंडला, 17 अप्रैल 2026

अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) मंडला श्रीमती सोनल सिडाम द्वारा कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी एवं सहकारिता विस्तार अधिकारी के साथ अनुविभाग मंडला अंतर्गत संचालित गेहूं उपार्जन केंद्रों बाकोरी एवं सेमरखापा का औचक निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान उपार्जन कार्य की प्रगति, व्यवस्थाओं तथा किसानों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं का गहन अवलोकन किया गया। अधिकारियों ने केंद्रों पर तौल, गुणवत्ता परीक्षण एवं भंडारण व्यवस्था को पारदर्शी एवं सुव्यवस्थित ढंग से संचालित करने के निर्देश दिए।

केंद्र प्रभारियों को उपार्जन कार्य को सुचारू रूप से संपादित करने के निर्देश देते हुए किसानों की सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने पर जोर दिया गया। साथ ही केंद्रों पर छन्ना, पंखा, शेड, पेयजल सहित सभी आवश्यक मूलभूत सुविधाएं अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए, ताकि किसानों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

श्रीमती सिडाम ने स्पष्ट किया कि शासन के दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाए। उपार्जन कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने उपस्थित किसानों से चर्चा कर उनकी समस्याएं एवं सुझाव भी सुने तथा उनके त्वरित निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

 

Related posts

 *8 वर्ष से फरार चोरी का आरोपी गिरफ्तार—* 

Reva India News

कलेक्टर ने जनसुनवाई में सुनी 110 आवेदकों की समस्या

Reva India News

लघु उद्योग भारती के कार्यक्रम में मंडला ईकाई का हुआ गठन

Reva India News

Leave a Comment