Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

उमंग हेल्थ एवं वेलनेस कार्यक्रम के तहत छात्रों का स्वास्थ्य परीक्षण

मंडला, 17 अप्रैल 2026

मध्यप्रदेश शासन के लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग तथा उच्च शिक्षा विभाग के समन्वय से संचालित ’उमंग उच्च शिक्षा हेल्थ एवं वेलनेस कार्यक्रम’ के अंतर्गत प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस, शासकीय रानी दुर्गावती स्नातकोत्तर महाविद्यालय मण्डला में छात्र-छात्राओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।

कार्यक्रम का संचालन मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. डी.जे. मोहंती एवं महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अनिल गुप्ता के मार्गदर्शन में किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत डॉ. गुलबहार खान, खेल अधिकारी एवं कार्यक्रम संयोजक द्वारा संक्षिप्त जानकारी देकर की गई। स्वास्थ्य विभाग की टीम में डॉ. पीयुष तेकाम (चिकित्सा अधिकारी), नर्सिंग ऑफिसर, सीएचओ, नेत्र सहायक एवं किशोर स्वास्थ्य परामर्शदाता शामिल रहे, जिन्होंने विद्यार्थियों का स्वास्थ्य परीक्षण एवं परामर्श प्रदान किया। इस दौरान महाविद्यालय के कुल 113 छात्र-छात्राओं का परीक्षण किया गया।

जांच में हिमोग्लोबिन परीक्षण के साथ एनीमिया स्क्रीनिंग, स्किल सेल स्क्रीनिंग, हेपेटाइटिस-बी एवं सी, रक्तचाप, बॉडी मास इंडेक्स, दांत एवं आंखों की जांच शामिल रही। किशोर स्वास्थ्य समन्वयक श्री हेमंत राहंगडाले ने कार्यक्रम अंतर्गत वर्षभर संचालित होने वाली गतिविधियों की जानकारी दी। साथ ही विद्यार्थियों को उमंग निःशुल्क हेल्पलाइन नंबर 14425, टेली-मानस हेल्पलाइन 14416, ’मनहित’ मोबाइल ऐप और एआई आधारित चौटबॉट “खुल के पूछो” के बारे में भी अवगत कराया।

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को आंखों की देखभाल, सामान्य स्वास्थ्य जागरूकता एवं उपचार संबंधी जानकारी दी गई तथा उनके स्वास्थ्य से जुड़े प्रश्नों का समाधान किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राध्यापक डॉ. टी.पी. मिश्रा, डॉ. बी. टेम्भरे, डॉ. एस.आर. बघेल, डॉ. राजेश धुर्वे, डॉ. पुरुषोत्तम भांवरे, डॉ. प्रशांत चौरसिया सहित महाविद्यालय का स्टाफ उपस्थित रहा।

Related posts

Police seek contempt of court action against Harsh Mander over speech at Jamia

Admin

सीएम हेल्पलाईन की शिकायतों के संतुष्टिपूर्वक निराकरण पर फोकस करें – कलेक्टर समय-सीमा एवं विभागीय समन्वय समिति की बैठक आयोजित

Reva India News

मुख्यमंत्री आवासीय भू-अधिकार योजना के तहत ग्रामीण क्षेत्रों के आवासहीन लोगों को मिलेंगे आवासीय भूखंड  

Reva India News

Leave a Comment