Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

अवैध कॉलोनी निर्माण पर सख्ती कॉलोनाइजर के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के निर्देश

मंडला, 18 अप्रैल 2026

जिले में अवैध कॉलोनी निर्माण के मामले में प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। अपर कलेक्टर न्यायालय मंडला द्वारा तहसीलदार नैनपुर को निर्देश जारी करते हुए अवैध कॉलोनी बनाने वाले के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने को कहा गया है।

जारी आदेश के अनुसार, नैनपुर क्षेत्र के एक मामले ग्राम उमरिया पटवारी हल्का नंबर 34 राजस्व निरीक्षक मंडल नैनपुर स्थित खसरा क्रमांक 135/28/1/1, रकबा 0.091 हेक्टेयर पर भूमि स्वामी द्वारा कृषि भूमि को छोटे-छोटे प्लॉट में काटकर कॉलोनी विकसित की गई, जिसे जांच के बाद अवैध घोषित किया गया। संबंधित व्यक्ति द्वारा बिना अनुमति जमीन की प्लॉटिंग कर बिक्री की जा रही थी।

प्रशासन ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि आदेश का पालन करते हुए संबंधित आरोपी के खिलाफ थाना नैनपुर में एफआईआर दर्ज कराई जाए और आगे की कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। साथ ही राजस्व विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वे ऐसे मामलों की जानकारी एकत्र कर जिम्मेदार कर्मचारियों एवं कॉलोनाइजरों पर नियमानुसार कार्रवाई करें।

गौरतलब है कि मंडला जिले में पहले भी अवैध प्लॉटिंग और कॉलोनी निर्माण के मामलों में कार्रवाई हो चुकी है, जहां प्रशासन ने कई कॉलोनाइजरों के खिलाफ केस दर्ज किए हैं और जांच जारी है। अवैध कॉलोनी निर्माण और बिना अनुमति प्लॉटिंग करने वालों पर कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी।

Related posts

उज्जवल भविष्य की राह कैरियर मार्गदर्शन कार्यशाला संपन्न

Reva India News

तहसीलदार बिछिया ने भू-राजस्व/डायवर्सन वसूली हेतु 21 बकायादारों को नोटिस जारी

Reva India News

खेल अनुशासन, नेतृत्व और राष्ट्र निर्माण का सशक्त माध्यम- मंत्री श्रीमती उइके पीएचई मंत्री ने आरडी कॉलेज, मंडला में खेलो इंडिया संवाद में की सहभागिता

Reva India News

Leave a Comment