Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

क्षेत्रीय संयोजक ने किया क्रीड़ा परिसर कालपी का आकस्मिक निरीक्षण, व्यवस्थाओं को सुधारने के दिए कड़े निर्देश

मंडला, 18 अप्रैल 2026

कलेक्टर श्री राहुल नामदेव धोटे के मार्गदर्शन में जिले के शैक्षणिक एवं आवासीय संस्थानों में गुणवत्तापूर्ण सुधार के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में शनिवार को क्षेत्रीय संयोजक जनजाति कार्य विभाग श्री विष्णु सिंगोर ने विकासखंड बीजाडांडी स्थित क्रीड़ा परिसर कालपी का आकस्मिक निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान श्री सिंगोर ने परिसर की विभिन्न व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों व कर्मचारियों को दर्ज संख्या के अनुरूप छात्रों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि छात्रों की उपस्थिति में किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। रसोईघर के निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्पष्ट किया कि छात्रों को शासन के मेनू अनुसार पौष्टिक और गुणवत्तापूर्ण भोजन ही परोसा जाए। शौचालयों, स्नान कक्षों और रसोईघर की नियमित साफ-सफाई रखने के निर्देश दिए गए। साथ ही परिसर की दीवारों और अन्य आवश्यक स्थानों पर यथाशीघ्र पुताई कार्य पूर्ण करने को कहा गया। श्री सिंगोर ने संस्थान प्रमुख को निर्देशित किया कि दिए गए निर्देशों का अक्षरशः पालन करते हुए तत्काल पालन प्रतिवेदन जिला कार्यालय को प्रेषित करना सुनिश्चित करें।

Related posts

नगरपालिका मंडला एवं खाद्य सुरक्षा की टीम ने होटलों और टी स्‍टॉलों का किया निरीक्षण दुकानों में गंदगी पाए जाने पर एक हजार सात सौ रूपए की चालानी कार्यवाही की गई  

Reva India News

349 घरों में किया गया सर्वे भर्ती सभी मरीज अस्पताल से किए गए डिस्चार्ज

Reva India News

प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना अंतर्गत कोविड-19 हेतु उपयोगी 6 जॉब रोल में प्रशिक्षण के संबंध में जानकारी

Reva India News

Leave a Comment