Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

नगरपालिका मंडला एवं खाद्य सुरक्षा की टीम ने होटलों और टी स्‍टॉलों का किया निरीक्षण दुकानों में गंदगी पाए जाने पर एक हजार सात सौ रूपए की चालानी कार्यवाही की गई  

मंडला 18 अक्टूबर 2024

मुख्‍य नगरपालिका अधिकारी श्री गजानंद नाफड़े ने बताया कि आम उपभोक्ताओं को सुरक्षित व स्वच्छ खाद्य पदार्थ की उपलब्धता सुनिश्चित करने हेतु खाद्य सुरक्षा प्रशासन और नगर पालिका मंडला की संयुक्त टीम के द्वारा बस स्टैंड स्थित विभिन्न होटलों का निरीक्षण किया गया। जिसमें राजू टी स्टॉल, जय अंबे भोजनालय, एसके चाट भंडार, कादरी बिरयानी, शेख बिरयानी के निरीक्षण के दौरान होटल में साफ सफाई, पेयजल की व्यवस्था, कचरा निपटान, पर्सनल हाइजीन व्यक्तिगत स्वच्छता के बारे में निर्देश दिए गए। उन्‍होंने बताया कि होटल मालिकों को दुकानें साफ सफाई रखने, खाद्य पदार्थों को ढक कर रखने, पेयजल के लिए नल युक्त टंकी का उपयोग करने, खाद्य पदार्थ बनाते एवं परोसते समय हेड केप, दस्ताने, एप्रन का उपयोग करने के निर्देश दिये गये। उन्‍होंने बताया कि संयुक्त टीम के द्वारा होटल में इस्तेमाल किए जाने वाले पानी की टंकियों का निरीक्षण किया गया। गंदगी पाए जाने पर नगर पालिका के द्वारा 1700 रूपये की चालानी कार्यवाही की गई। खाद्य सुरक्षा प्रशासन के खाद्य सुरक्षा अधिकारी के द्वारा राजू टी स्टॉल से समोसे एवं अन्य खाद्य पदार्थ तलने के लिए उपयोग किए जाने वाले कढ़ाई में रखें पाम तेल का नमूना जांच हेतु लिया गया। खाद्य पदार्थों को तलने के लिए एक ही तेल का बार-बार प्रयोग न करने के निर्देश दिए गए। आज की गई कार्यवाही में श्री एस.सी.चौधरी प्रभारी स्‍वच्‍छता निरीक्षक, श्रीमति गीता टांडेकर खाद्य सुरक्षा अधिकारी एवं वार्ड सुपरवाईजर श्री रवि कुमार टकोरिया एवं श्री पुष्‍पेन्‍द्र पाण्‍डेय उपस्थित थे।

Related posts

21 पंचायतों में ’आरोग्यम मंडला’ जन स्वास्थ्य शिविर 5 अक्टूबर को

Reva India News

ग्राम मढ़ोगढ़ में थ्री लेयर सब्जी उत्पादन का अवलोकन सीईओ जिला पंचायत श्रेयांश कूमट ने की सराहना  

Reva India News

23 फरवरी 2022 तक ध्वनि विस्तारक यंत्रों के लिए दिशा-निर्देश जारी

Reva India News

Leave a Comment