Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

हम लोकसेवक हैं, जन कल्याण के लिए काम करना हमारा नैतिक दायित्व है- कलेक्टर घुघरी अनुविभाग के अधिकारियों की बैठक आयोजित

मंडला, 18 अप्रैल 2026

अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) कार्यालय घुघरी में अनुविभाग के सभी अधिकारियों की बैठक आयोजित की गई। कलेक्टर श्री राहुल नामदेव धोटे ने इस बैठक में उपस्थित सभी अधिकारी-कर्मचारियों से परिचय प्राप्त किया। उन्होंने इस औपचारिक बैठक में विभागवार संबंधित अधिकारियों से घुघरी सब डिवीजन में संबंधित विभाग के कार्यों पर उनका ओवरव्यू  जाना।

कलेक्टर श्री धोटे ने बैठक में कहा कि हम लोकसेवक हैं, जन कल्याण के लिए काम करना हमारा नैतिक दायित्व है। हमें यह समझना होगा कि हम अपनों के लिए काम कर रहे हैं। उन्होंने ग्रीष्म काल में शुद्ध पेयजल की उपलब्धता को उच्च प्राथमिकता का विषय बताते हुए कहा कि सभी हेंडपंपों का वर्तमान स्टेटस लें और आवश्यकता अनुसार उनकी मरम्मत कराएं। इसके लिए उन्होंने सीईओ जनपद पंचायत एवं एसडीओ पीएचई को साथ बैठकर कार्ययोजना अनुसार काम करने की हिदायत दी। उन्होंने कहा कि अनुविभागीय टीम यदि आपसी सामंजस्य से जनकल्याण के लिए काम करे तो कोई भी विषय जिला स्तर तक नहीं आएगा। यदि किसी भी आम व्यक्ति की समस्या यहीं निराकृत हो जाएगी तो वह क्यों परेशान होगा ? उन्होंने कृषि, उद्यानिकी, विद्युत आपूर्ति, शिक्षा, महिला एवं बाल विकास सहित अन्य विभागों के अधिकारियों से उनके कार्यों की जानकारी ली और आवश्यक निर्देश दिए।

इस दौरान एसडीएम घुघरी श्री सचिन जैन, एसडीओपी, तहसीलदार घुघरी, तहसीलदार मोहगाव, सीईओ जनपद पंचायत घुघरी, परियोजना अधिकारी महिला एवं बाल विकास घुघरी, परियोजना अधिकारी महिला एवं बाल विकास मोहगांव, एसएडीओ, बीईओ सहित सभी संबंधित अधिकारी, कर्मचारी मौजूद रहे।

 

Related posts

कलेक्टर ने रोपित किया एक पेड़ मां के नाम

Reva India News

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी स्वदेशी का संकल्प और राष्ट्र निर्माण के प्रेरक – डॉ. मोहन यादव परिश्रम में जो तपा है, उसने ही तो इतिहास रचा है, जिसने फौलादी चट्टानों को तोड़ा है, उसने ही समय को मोड़ा है, समय को मोड़ देने का भी यही समय है, सही समय है।

Reva India News

वन विभाग से संबंधित विषयों पर टास्क फोर्स की बैठक संपन्न

Reva India News

Leave a Comment